अभिनेता कार्तिक आर्यान असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए, सीएम राहत कोष में एक करोड़ रूपये दिए
Published : Aug 1, 2026, 2:02 pm IST
Updated : Aug 1, 2026, 2:02 pm IST
SHARE ARTICLE
Actor Kartik Aaryan has stepped forward to help Assam flood victims, donating ₹1 crore to the CM Relief Fund
Actor Kartik Aaryan has stepped forward to help Assam flood victims, donating ₹1 crore to the CM Relief Fund

असम में 19 जुलाई से आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है

नई दिल्ली। असम में भीषण बाढ़ के कहर के बीच अभिनेता कार्तिक आर्यन ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये का योगदान दिया है। असम में 19 जुलाई से आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने गुरूवार रात ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये के योगदान के लिए अभिनेता कार्तिक आर्यन का आभार। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने राज्य के राहत उपायों में उनके इस सराहनीय कदम और समय पर दिए गए सहयोग की प्रशंसा की है।

इस पोस्ट को असम के मुख्यमंत्री शर्मा ने भी दोबारा साझा किया। उन्होंने कहा, कार्तिक आर्यन, आपके इस योगदान से वास्तव में बेहद प्रसन्नता हुई। आपका यह सहयोग असम के लोगों की मदद करने में काफी काम आएगा। असम के गोलाघाट, शिवसागर, विश्वनाथ, चराइदेव, कामरूप (महानगर), जोरहाट, धेमाजी और नौगांव सहित आठ जिलों के 21 राजस्व मंडल और 437 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM