‘मैं एक गरीब परिवार से आया हूं’, गुजारा करने के लिए 5 हजार रूपये में शो करता था, दिलजीत दोसांझ ने दर्द जाहिर किया...
Published : Jul 2, 2026, 9:29 am IST
Updated : Jul 2, 2026, 9:29 am IST
SHARE ARTICLE
"I come from a poor family," Diljit Dosanjh revealed, sharing the hardships of his past—he used to perform shows for just ₹5,000 to make ends meet.

कहा- वह हमेशा अमीर और मशहूर बनने का सपना देखते थे

मुंबई गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने संगीत और अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बनाने से पहले अपने शुरुआती संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा कि वह गुजारा करने के लिए जन्मदिन की पार्टियों एवं शादियों में प्रस्तुति दिया करते थे। दोसांझ ने कहा कि गरीबी में पले-बढ़े होने के कारण उन्हें पैसे की अहमियत समझ आई और इसी कारण उन्होंने अपने पास आए हर अवसर को स्वीकार किया।

उन्होंने क्यू विद टॉम पावरपॉडकास्ट में कहा कि परिवार की आर्थिक परेशानियों ने उन्हें लगातार कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक गरीब परिवार से आया हूं। हमारा परिवार औसत से भी कमजोर आर्थिक स्थिति वाला था। अगर कोई बीमार पड़ जाता था तो चिकित्सक के पास जाने के लिए पैसे नहीं होते थे इसलिए आप बीमार नहीं पड़ सकते क्योंकि आपके पास पैसे नहीं हैं।’’

अमर सिंह चमकीलाफिल्म के अभिनेता ने कहा कि वह हमेशा ‘‘अमीर और मशहूर’’ बनने का सपना देखते थे, क्योंकि आर्थिक सुरक्षा जरूरी थी। दोसांझ ने उस समय को याद किया, जब 2000 के दशक की शुरुआत में उनका पहला एल्बम इश्क दा ऊड़ा आड़ाजारी हुआ था।

उन्होंने बताया कि इसके बाद कुछ लोगों ने जन्मदिन की पार्टियों में उनकी प्रस्तुति के लिए बुकिंग कराने को लेकर उनकी संगीत कंपनी से संपर्क किया।

दोसांझ ने कहा, ‘‘मेरा एल्बम 2002 में आया था। इसके बाद चार-पांच लोग मेरी कंपनी के पास आए और उन्होंने कहा कि वे जन्मदिन की पार्टी के लिए इस लड़के को बुक करना चाहते हैं। जब उन्होंने मुझे पैसे दिए तो मुझे लगा कि यही आगे बढ़ने का रास्ता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने किसी को मना नहीं किया। अगर किसी ने 5,000 रुपये, 10,000 रुपये या 15,000 रुपये की पेशकश की तो भी मैंने हां कर दी। मैं दिन-रात हर जगह प्रस्तुति देने जाता था।’’

दोसांझ ने कहा कि जल्द ही मंच पर प्रस्तुतियां देना उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया बन गया। उन्होंने कहा, यह कमाल का है। इस क्षेत्र में बहुत पैसा है।

अभिनेता-गायक ने यह भी बताया कि उन्होंने बाद में शादियों में प्रस्तुति देना क्यों बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाबी संगीत जगत के कुछ वरिष्ठ कलाकार ऐसी प्रस्तुतियों को अच्छी नजर से नहीं देखते थे।

दोसांझ ने कहा, मेरे क्षेत्र के वरिष्ठ कलाकारों को यह पसंद नहीं था कि मैं बहुत अधिक कार्यक्रम करता हूं। मैंने सोचा, ‘आप लोगों को लगता है कि अगर मैं शादियों में प्रस्तुति नहीं दूंगा तो मेरा करियर खत्म हो जाएगा?’ लेकिन ऐसा नहीं है। मैं माइकल जैक्सन को पसंद करता हूं। सभी कहते थे कि पंजाबी संगीत उस स्तर तक नहीं पहुंच सकता। इसके बाद मैंने फैसला किया कि मैं शादियों में प्रस्तुति नहीं दूंगा, बल्कि संगीत समारोह करूंगा।

दोसांझ हाल में फिल्मकार इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगामें नजर आए थे। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना भी हैं। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने दुनियाभर में 75 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM