नीलेश मिश्रा ने अपनी पहली मिनी फीचर फिल्म कूद रिलीज की
Published : Apr 4, 2026, 4:13 pm IST
Updated : Apr 4, 2026, 4:13 pm IST
SHARE ARTICLE
Neelesh Mishra releases his first mini feature film, Kood
Neelesh Mishra releases his first mini feature film, Kood

फिल्म गीतकार नीलेश मिश्रा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर ‘स्लो मोशन पिक्चर्स’ के तहत रिलीज की गई

लखनऊ। रेडियो पर हिंदी में कहानी सुनाने की कला को पुनर्जीवित करने के लिए मशहूर नीलेश मिश्रा ने फिल्म निर्माण में कदम रखते हुए अपनी पहली लघु फिल्म 'कूद' रिलीज की है। यह फिल्म गीतकार नीलेश मिश्रा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर स्लो मोशन पिक्चर्सके तहत रिलीज की गई है। इस मंच का उद्देश्य भारत के छोटे शहरों और गांवों की सरल, संवेदनशील और मानवीय कहानियों को सिनेमाई अंदाज में पेश करना है।

फिल्म कूददो अजनबियों की कहानी है, जो एक ही दिन और समय पर अपनी जिंदगी समाप्त करने के इरादे से एक ही पुल पर पहुंचते हैं। लगभग 50 मिनट लंबी इस फिल्म में दो गीत शामिल हैं। मिश्रा ने इस फिल्म के साथ एक नया प्रारूप पेश किया है, जिसे उन्होंने कम्यूट फिल्मनाम दिया है। इस तरह की फिल्में मेट्रो, बस या टैक्सी में दैनिक यात्रा के दौरान पूरी देखी जा सकती हैं।

नीलेश मिश्रा 'बिग एफएम' पर यादों का इडियट बॉक्सऔर कहानी एक्सप्रेसजैसे शो के जरिए रेडियो पर हिंदी कहानी सुनाने की कला को पुनर्जीवित करने के लिए प्रसिद्ध हैं। हाल के महीनों में वह स्वतंत्र गायक-गीतकार के रूप में उभरे हैं।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM