80 से अधिक कारीगरों ने तैयार की ड्रेस; 85 दिन लगे, करण जौहर ने ड्रेस पहनकर मेट गाला में शिरकत की
Published : May 5, 2026, 12:09 pm IST
Updated : May 5, 2026, 12:09 pm IST
SHARE ARTICLE
Over 80 artisans crafted the dress; it took 85 days; Karan Johar wore it to the Met Gala.
Over 80 artisans crafted the dress; it took 85 days; Karan Johar wore it to the Met Gala.

मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस

मुंबई फिल्म निर्देशक करण जौहर ने अपने मित्र एवं मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई एक विशेष पोशाक पहनकर मेट गालामें शिरकत की। जौहर पहली बार इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में शामिल हुए। उनकी यह पोशाक प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार राजा रवि वर्मा की कला से प्रेरित है। फ्रेम्ड इन इटर्निटीनाम की इस पोशाक में जौहर ने पावर-शोल्डर्ड विंटेज जैकेट के साथ करीब छह फुट लंबा हाथ से चित्रित केपपहना। इस पोशाक को तैयार करने में 80 से अधिक कारीगरों को करीब 85 दिन लगे।

अपने लुक को पूरा करने के लिए जौहर ने खुद के आभूषण ब्रांड त्यानीका मल्टी-जेमस्टोन नेकलेस और अंगूठियां पहनीं। इस वर्ष मेट गाला का विषय कॉस्ट्यूम आर्टहै और ड्रेस कोड को फैशन इज आर्टनाम दिया गया है। न्यूयॉर्क में आयोजित फैशन जगत के इस वार्षिक आयोजन की सह-अध्यक्षता बियॉन्से, वीनस विलियम्स, निकोल किडमैन और अन्ना विंटूर ने की।

जौहर की पोशाक की हर तस्वीर महान भारतीय चित्रकार राजा रवि वर्मा की कृतियों से ली गई है।

फिल्म निर्देशक ने एक बयान में कहा, मेरा इरादा यहां आकर भारत को समझाना नहीं था। मैं बस वैसे आना चाहता था जैसा मैं हूं और जब इंसान खुद जैसा होता है तो अपनी मिट्टी की खुशबू अपने आप साथ ले आता है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से राजा रवि वर्मा के प्रशंसक रहे हैं।

जौहर ने कहा, जब यह पोशाक मेरे दिल को छूने लगी तो यह खुद-ब-खुद भारतीय हो गई क्योंकि मैं जो कुछ भी हूं, वो सब इसी देश की देन है। मेरी हर कहानी, हर फिल्म, हर भाव-सब यहीं से जन्मे हैं। राजा रवि वर्मा मुझे इसलिए सही लगे क्योंकि वह कैनवास पर वही करते थे जो मैं पर्दे पर करने की कोशिश करता हू-भावनाओं को जीवंत करना।

उन्होंने कहा कि मेट गाला उन्हें इस महान भारतीय चित्रकार को सम्मान देने के लिए सही मंच लगा। जौहर ने कहा, यह पोशाक उस विरासत को सहेजने और उसे दुनिया के सामने रखने का मेरा तरीका है। मैं यहां कोई नया विचार लेकर नहीं आया- बल्कि एक ऐसी भावना लेकर आया जो बरसों से मेरे भीतर थी और जिसे आज सही रूप मिल गया।

कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘माई नेम इज खानऔर रॉकी और रानी की प्रेम कहानीजैसी यादगार फिल्मों के निर्देशक करण जौहर मेट गाला में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले निर्देशक बन गए हैं। इससे पहले शाहरुख खान, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा इस आयोजन में शिरकत कर चुके हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM