‘सर के चुनर’ विवाद: नोरा फतेही ने महिला आयोग से माफी मांगी, अनाथ लड़कियों को देंगी सहायता
Published : May 7, 2026, 7:12 pm IST
Updated : May 7, 2026, 7:12 pm IST
SHARE ARTICLE
'Sir Ke Chunar' controversy: Nora Fatehi apologizes to Women's Commission, will provide assistance to orphan girls
'Sir Ke Chunar' controversy: Nora Fatehi apologizes to Women's Commission, will provide assistance to orphan girls

कहा- मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था

नई दिल्ली। अभिनेत्री नोरा फतेही ‘सर के चुनर’ गाने से जुड़े विवाद के सिलसिले में गुरूवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुईं और माफी मांगते हुए कहा कि उनका ‘किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। नोरा ने आयोग में सुनवाई के बाद पत्रकारों से कहा कि अनजाने में उनसे यह गलती हो गई। उन्होंने एक कलाकार के तौर पर अपनी जिम्मेदारी स्वीकार की।

उन्होंने कहा, यह बस एक ऐसी स्थिति थी जिसमें मैं फंस गई थी लेकिन मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। हालांकि बेशक एक कलाकार होने के नाते मेरी जिम्मेदारियां हैं। मैं माफी मांगती हूं, हमने सब कुछ लिखित में दे दिया है। वे (आयोग की सदस्य) बहुत दयालु और मददगार रही हैं।

अभिनेत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने कुछ अनाथ लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाने का फैसला किया है।  उन्होंने कहा, समाज को कुछ वापस देना हमारे लिए बहुत जरूरी है। इसलिए मैंने तय किया है कि हम कुछ अनाथ लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाएंगे, यही हमारा लक्ष्य है।

इससे पहले, नोरा ने गाने के हिंदी संस्करण से खुद को अलग करते हुए कहा था कि उन्होंने कन्नड़ संस्करण की शूटिंग की थी और हिंदी में इसके इस्तेमाल के लिए उनकी अनुमति नहीं ली गई थी।

यूट्यूब पर 15 मार्च को रिलीज किये गये इस गाने के हिंदी संस्करण में आपत्तिजनक शब्दों को लेकर जनता के एक वर्ग में आक्रोश फैल गया था। फिल्म निर्माताओं ने विरोध के बाद हिंदी संस्करण को यूट्यूब से हटा दिया, हालांकि यह अन्य मंचों पर प्रसारित होता रहा। गीतकार, गायक और निर्देशक ने भी माफी मांगी है। ‘केडी द डेविल’ एक कन्नड़ फिल्म है, जिसे हिंदी सहित चार भाषाओं में ‘डब’ किया गया है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM