तस्वीरों में वह और रोहन एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं
नई दिल्ली। फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और पटकथा लेखक एवं निर्देशक रोहन ठक्कर यहां विवाह के बंधन में बंध गए। अंशुला ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी समारोह की कई तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में वह और रोहन एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं।
अंशुला, बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन और बोनी कपूर तथा दिवंगत मोना शौरी कपूर की बेटी हैं। अंशुला और रोहन कई वर्षों से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। दोनों ने पिछले साल अक्टूबर में सगाई की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी सगाई की घोषणा की थी। अंशुला कपूर हाल में रियलिटी सीरीज 'द ट्रेटर्स' में नजर आई थीं। इसके प्रस्तोता करण जौहर थे।