भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न में दिखाई जाएगी हुमा कुरैशी की फिल्म 'बयान', हुमा ने दर्शकों से कही ये बात
Published : Aug 7, 2026, 2:57 pm IST
Updated : Aug 7, 2026, 2:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Huma Qureshi's film 'Bayaan' will be screened at the Indian Film Festival of Melbourne; Huma Qureshi told the audience
Huma Qureshi's film 'Bayaan' will be screened at the Indian Film Festival of Melbourne; Huma Qureshi told the audience

फिल्म महोत्सव ऑस्ट्रेलिया में 13 अगस्त से 23 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा

नई दिल्ली। अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (आईएफएफएम) में अपनी आगामी फिल्म 'बयान' की प्रस्तुति से पहले कहा कि इस फिल्म में उनकी भूमिका बेहद "चुनौतीपूर्ण और संतोषजनक" रही है।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विकास रंजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हुमा 'रूही' नाम की एक दृढ़ निश्चयी पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं, जो यौन उत्पीड़न के आरोपी एक प्रभावशाली नेता से जुड़े मामले की जांच करती है।

उन्होंने एक बयान में कहा, "रूही एक ऐसी महिला है, जो भारी दबाव के बीच भी अपने सिद्धांतों पर अडिग रहती है। इस किरदार को निभाते हुए मुझे एक अभिनेत्री के रूप में कई तरह से अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने का मौका दिया है। इस फिल्म की रोमांचक जांच-पड़ताल की कहानी के साथ-साथ सत्ता, सच और न्याय से जुड़े सवालों ने मुझे इसे करने के लिए आकर्षित किया।"

उन्होंने कहा, "आईएफएफएम में फिल्म 'बयान' दिखाई जाएगी। यह मंच लगातार साहसिक और सार्थक सिनेमा का जश्न मनाता रहा है।" हुमा ने कहा, मैं चाहती हूं कि दर्शक इस फिल्म से जुड़ें, इससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करें और जब फिल्म खत्म हो तो वे थिएटर से कुछ ऐसा लेकर निकलें जिस पर वे विचार कर सकें। फिल्म महोत्सव ऑस्ट्रेलिया में 13 अगस्त से 23 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM

किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली में एक हफ्ते का विरोध प्रदर्शन शुरू किया, किसानों ने बना लिया पक्का मोर्चा

01 Sep 2026 1:57 PM

FSSAI ने 5-स्टार होटलों पर मारा छापा, खराब ब्रेड, सड़े फल, सब्जियां और कॉकरोच-मखियां मिलने का आरोप

27 Aug 2026 9:51 PM

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी में गोली मारकर हत्या

26 Aug 2026 10:11 PM

महंगे प्याज से लोगों की जेब पर असर, सब्जी मंडी से ग्राउंड रिपोर्ट | \"अब तो लोग पिसा हुआ प्याज भी नहीं खरीद रहे\"

25 Aug 2026 7:15 PM

अकाली दल \'वारिस पंजाब दे\' ने 2 और उम्मीदवारों की घोषणा की, दोनों को NSA के तहत जेल भेजा गया है

12 Aug 2026 6:43 PM