फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने को लेकर हर्षवर्धन कपूर ने तोड़ी छुप्पी, कहा- फिल्मों में काम करने से पीछे नहीं...
Published : Jun 9, 2026, 3:14 pm IST
Updated : Jun 9, 2026, 3:14 pm IST
SHARE ARTICLE
Harshvardhan Kapoor broke his silence on leaving the film industry, saying,
Harshvardhan Kapoor broke his silence on leaving the film industry, saying, "I am not back to working in films..."

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने 2016 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मिर्ज़्या' से की थी अपने करियर की थी शुरुआत

नई दिल्ली अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ने कहा है कि उन्होंने अभिनय नहीं छोड़ा है और वह अपनी अगली "बेहद अनोखी" फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसका निर्माण भी वह खुद करेंगे। एक प्रशंसक ने सोमवार को 'एक्स' पर अभिनेता के साथ एक पोस्टर साझा किया, जिसमें कपूर की स्क्रीन से अनुपस्थिति पर सवाल उठाया गया था।

पोस्ट में लिखा था, "हर्षवर्धन कपूर, आपने अभिनय से दूरी क्यों बना ली है? आप वाकई एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं, भले ही आपकी फिल्में ब्लॉकबस्टर न बनी हों; आपके अभिनय की खूब सराहना हुई। अब क्यों रुक रहे हैं? मेहनत करते रहिए... हम आपको जल्द ही पर्दे पर देखना चाहेंगे।"

इस पोस्ट का जवाब देते हुए कपूर ने कहा कि वह एक फिल्म पर सक्रियता से काम कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, " 'थार' की रिलीज के दिन से ही मैं लगातार काम में लगा हुआ हूं। 'थार' को बनने में पांच साल लगे... विक्रम को 'भावेश' बनाने में कई साल लगे, और मुझे इस फिल्म को पूरा करने में दो से तीन साल लगे हैं। मैंने 30 जून को शूटिंग पूरी कर ली। मैं इसका निर्माण भी कर रहा हूं।"

अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने 2016 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मिर्ज़्या' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। बाद में उन्होंने 'भावेश जोशी सुपरहीरो', 'एके वर्सेस एके' और 'थार' जैसी फिल्मों में काम किया।

वह आखिरी बार नेटफ्लिक्स की 'थार' में नजर आए थे। फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने सिद्धार्थ कुमार का किरदार निभाया था, जो एक प्राचीन वस्तुओं का व्यापारी था।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM