ब्रिटनी स्पीयर्स क्या नशे की लत से जूझ रहीं हैं? नशा मुक्ति केंद्र में हुईं भर्ती
Published : Apr 13, 2026, 3:32 pm IST
Updated : Apr 13, 2026, 3:32 pm IST
SHARE ARTICLE
Is Britney Spears battling drug addiction? She has been admitted to a drug rehab center.
Is Britney Spears battling drug addiction? She has been admitted to a drug rehab center.

राब के नशे में वाहन चलाने के आरोप में पुलिस ने किया था गिरफ्तार

लॉस एंजिलिस दिग्गज पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स शराब और मादक पदार्थों के प्रभाव में वाहन चलाने (डीयूआई) के संदेह में अपनी गिरफ्तारी के करीब एक महीने बाद नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हुई हैं। स्पीयर्स के एक प्रतिनिधि ने रविवार को 'द एसोसिएटेड प्रेस' को भेजे एक ईमेल में बताया कि ब्रिटनी (44) ने स्वेच्छा से केंद्र में अपना पंजीकरण कराया है।

कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल (सीएचपी) के अनुसार, पांच मार्च को अधिकारियों को सूचना मिली थी कि वेंचुरा काउंटी में यूएस 101 पर एक बीएमडब्ल्यू कार बेहद तेज गति और अनियंत्रित तरीके से जा रही है। प्राधिकारियों ने बताया कि इसी क्षेत्र में रहने वाली स्पीयर्स को मौके पर शराब और मादक पदार्थों के सेवन के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें काउंटी जेल ले जाया गया और कुछ घंटों बाद रिहा कर दिया गया था। जांचकर्ताओं ने यह मामला डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी कार्यालय को सौंप दिया है, जो चार मई को निर्धारित अदालती सुनवाई से पहले स्पीयर्स के खिलाफ आरोपों पर फैसला करेगा।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM