41 की उम्र में दोबारा मां बनेंगी पाकिस्तानी अभिनेत्री, बेबी बंप के साथ फोटो शेयर की
Published : Sep 13, 2026, 4:00 pm IST
Updated : Sep 13, 2026, 4:00 pm IST
SHARE ARTICLE
Pakistani actress to become a mother again at 41; shares photo showing baby bump.
Pakistani actress to become a mother again at 41; shares photo showing baby bump.

अभिनेत्री माहिरा खान ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, हम योजनाएं बनाते हैं... और फिर ईश्वर की अपनी योजना होती है

नई दिल्ली। जानी-मानी पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने दूसरी बार गर्भवती होने की जानकारी साझा की है। माहिरा ने रविवार को अपने ‘इंस्टाग्राम अकाउंट’ पर एक पोस्ट के जरिये यह जानकारी दी। पोस्ट में वह अपना ‘बेबी बंप’ दिखाती नजर आईं। उन्होंने ‘कैप्शन’ में लिखा, हम योजनाएं बनाते हैं... और फिर ईश्वर की अपनी योजना होती है।

माहिरा ने अक्टूबर 2023 में सलीम करीम से विवाह किया था। इससे पहले उनकी शादी अली अस्करी से हुई थी और उनका एक बेटा अजलान अस्करी है। अली और माहिरा का बाद में तलाक हो गया था।

माहिरा ने फिल्म ‘बोल’ से अभिनय की शुरुआत की थी, लेकिन ‘हमसफर’ सीरीज में निभाई उनकी भूमिका ने उन्हें व्यापक स्तर पर पहचान दिलाई।

माहिरा ने 2017 में फिल्म ‘रईस’ से हिंदी फिल्मों में कदम रखा था। इस फिल्म में शाहरुख खान भी मुख्य भूमिका में थे। वह हिंदी की कुछ अन्य फिल्मों में भी काम करने वाली थीं, लेकिन 2016 के उरी हमले के बाद हिंदी फिल्म उद्योग में पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाए जाने के कारण वह इनमें काम नहीं कर पाईं।

पहलगाम में 2025 में हुए आतंकवादी हमले के बाद सीमा पार राजनीतिक तनाव बढ़ने पर भारत में पाकिस्तान के कलाकारों के सोशल मीडिया खातों तक पहुंच प्रतिबंधित कर दी गई है।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM