'हनुमान अंश' के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी फिल्म ‘रामबोला’ बनाएंगे, तुलसीदास के जीवन को फिल्म के जरिए दिखाएंगे
Published : Sep 14, 2026, 8:34 pm IST
Updated : Sep 14, 2026, 8:34 pm IST
SHARE ARTICLE
Vishal Chaturvedi, director of 'Hanuman Ansh', will make the film 'Rambola', portraying the life of Tulsidas.
Vishal Chaturvedi, director of 'Hanuman Ansh', will make the film 'Rambola', portraying the life of Tulsidas.

'हनुमान अंश' ने 250 करोड़ से ज्यादा कमाए

नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही फिल्म ‘हनुमान अंश’ के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने निर्माता महावीर जैन के साथ मिलकर कवि-संत गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर आधारित फिल्म ‘रामबोला’ बनाने का निर्णय लिया है।

भगवान राम के प्रति अपनी भक्ति के लिए प्रख्यात तुलसीदास को ‘रामचरितमानस’ के जरिए रामायण की कहानी को लोकप्रिय बनाने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने इसे आम बोलचाल की अवधी भाषा में लिखा था।

तुलसीदास पर आधारित फिल्म का निर्देशन चतुर्वेदी द्वारा किया जाएगा और इसका निर्माण महावीर जैन, विशाल चतुर्वेदी, अमित उपाध्याय और रघुवेंद्र सिंह द्वारा किया जाएगा।

आध्यात्मिक गुरु नीब करौरी बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ सात अगस्त को रिलीज हुई थी और इसने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

महावीर जैन फिल्म्स की आगामी फिल्मों में मृगदीप सिंह लांबा की ‘नागजिला’, सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ और ‘व्हाइट’ भी शामिल हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM