बांग्ला फिल्म जगत को झटका: राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित डायरेक्टर राजा सेन का निधन, कई दिनों से बीमार थे
Published : Aug 16, 2026, 3:49 pm IST
Updated : Aug 16, 2026, 3:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Blow to the Bengali film industry: National Award-winning Raja Sen passes away; he had been ill for several days
Blow to the Bengali film industry: National Award-winning Raja Sen passes away; he had been ill for several days

सेन ने 1996 में ‘दामू’ के साथ फीचर फिल्म निर्देशन में पदार्पण किया था

कोलकाता राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित एवं फिल्म दामूके लिए मशहूर रहे दिग्गज बांग्ला फिल्मकार राजा सेन का लंबी बीमारी के बाद रविवार को एक राजकीय अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 71 वर्ष के थे।

सेन कई स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण एसएसकेएम अस्पताल में उपचाराधीन थे और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि फेफड़ों, हृदय और गुर्दे से जुड़ी जटिलताएं उत्पन्न होने के बाद सेन की हालत पिछले कुछ दिनों में काफी बिगड़ गई थी।

चिकित्सक ने कहा, उन्हें कई तरह की जटिलताएं थीं और उपचार के बावजूद उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। सेन को पीठ के निचले हिस्से में चोट लगने के बाद शुरू में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत बिगड़ गई और बाद में उन्हें फेफड़ों तथा हृदय संबंधी जटिलताएं हो गईं।

सूत्रों ने बताया कि उन्हें सोमवार को एसएसकेएम अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहां बाद में उन्हें गुर्दे से संबंधित जटिलताएं भी हो गईं। फिल्मकार के निधन से बांग्ला फिल्म और टेलीविजन जगत में शोक उत्पन्न हो गया। सेन ने 1996 में दामूके साथ फीचर फिल्म निर्देशन में पदार्पण किया था। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।

सेन ने अपने लंबे करियर के दौरान कई फीचर फिल्मों, टेलीविजन धारावाहिकों और वृत्तचित्रों का निर्देशन किया। उनकी फिल्मों में आत्मीय स्वजन’, ‘देश’, ‘देवीपक्ष’, ‘कृष्णकांतेर एर विल’, ‘लेबोरेटरीऔर माया मृदंगाशामिल हैं। 2002 में आई उनकी फिल्मदेशमें जया बच्चन और अभिषेक बच्चन ने अभिनय किया था।

सेन ने रवींद्र संगीत की प्रख्यात गायिका सुचित्रा मित्र समेत कई प्रमुख हस्तियों और सांस्कृतिक व्यक्तित्वों पर वृत्तचित्र भी बनाए थे।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM

किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली में एक हफ्ते का विरोध प्रदर्शन शुरू किया, किसानों ने बना लिया पक्का मोर्चा

01 Sep 2026 1:57 PM

FSSAI ने 5-स्टार होटलों पर मारा छापा, खराब ब्रेड, सड़े फल, सब्जियां और कॉकरोच-मखियां मिलने का आरोप

27 Aug 2026 9:51 PM

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी में गोली मारकर हत्या

26 Aug 2026 10:11 PM

महंगे प्याज से लोगों की जेब पर असर, सब्जी मंडी से ग्राउंड रिपोर्ट | \"अब तो लोग पिसा हुआ प्याज भी नहीं खरीद रहे\"

25 Aug 2026 7:15 PM

अकाली दल \'वारिस पंजाब दे\' ने 2 और उम्मीदवारों की घोषणा की, दोनों को NSA के तहत जेल भेजा गया है

12 Aug 2026 6:43 PM