फिल्म ‘पेड्डी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 400 करोड़ रुपये, साउथ की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी
Published : Jun 19, 2026, 1:26 pm IST
Updated : Jun 19, 2026, 1:26 pm IST
SHARE ARTICLE
The film ‘Peddi’ grossed ₹400 crore at the box office, becoming the highest-grossing film from the South.
The film ‘Peddi’ grossed ₹400 crore at the box office, becoming the highest-grossing film from the South.

फिल्म में शिवा राजकुमार और जाह्नवी कपूर ने निभाई अहम कलाकारों की भूमिका

 नई दिल्ली अभिनेता राम चरण की फिल्म पेड्डीने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। यह 'स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा' फिल्म निर्देशक बुची सना के निर्देशन में बनी है और चार जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शिवा राजकुमार और जाह्नवी कपूर समेत कई कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

प्रोडक्शन बैनर वृद्धि सिनेमा ने बृहस्पतिवार को अपने आधिकारिक 'इंस्टाग्राम हैंडल' पर फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई साझा की। इसमें फिल्म के पोस्टर के साथ कमाई के आंकड़े भी दर्शाए गए थे। निर्माताओं के अनुसार, ‘पेड्डीइस वर्ष की सबसे अधिक कमाई करने वाली दक्षिण भारतीय फिल्म भी बन गई है।

फिल्म ने पहले दिन 135.36 करोड़ रुपये की कमाई की और अपने पहले सप्ताहांत में 236.7 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “बॉक्स ऑफिस का जश्न। फिल्म पेड्डी ने दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।

1980 के दशक के ग्रामीण आंध्र प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्मपेड्डीएक ऐसे निम्न जाति के ग्रामीण की कहानी है, जो अपने समुदाय के लिए सम्मान और पहचान हासिल करने के उद्देश्य से कुश्ती को अपनाता है।

अभिनेता जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म का निर्माण वृद्धि सिनेमा के तहत वेंकट सतीश किलारू ने किया है, जबकि आईवीवाई एंटरटेनमेंट के तहत ईशान सक्सेना इसके सह-निर्माता हैं। इसे मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM

पंजाब के दूध में \'सफेद जहर\': FDA की छापेमारी से मिलावट का राज खुला! स्वास्थ्य मंत्री की सख्त कार्रवाई

21 May 2026 3:17 PM