अमित शाह ने 'हनुमान अंश' की टीम से मुलाकात की, फिल्म की सफलता पर दी बधाई
Published : Sep 21, 2026, 5:48 pm IST
Updated : Sep 21, 2026, 5:48 pm IST
SHARE ARTICLE
Amit Shah met the team of 'Hanu-Man' and congratulated them on the film's success
Amit Shah met the team of 'Hanu-Man' and congratulated them on the film's success

फिल्म अब दुनियाभर में 347.05 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को बाबा नीम करोली के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम से मुलाकात की और फिल्म की सफलता पर उन्हें बधाई दी।

फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्य समेत फिल्म की टीम ने  शाह से मुलाकात की। शाह ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, आज नई दिल्ली में मैं बाबा नीम करौली जी के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' की टीम से मिला।

उन्होंने कहा, सिनेमा के जरिए बाबा नीम करौली जी की आध्यात्मिक यात्रा और भगवान हनुमान के प्रति उनकी अद्वितीय भक्ति को आम लोगों तक पहुंचाने की इस सराहनीय कोशिश के लिए पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।

फिल्म ‘हनुमान अंश’ सात अगस्त को रिलीज हुई थी और पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 10 लाख रुपये की कमाई की थी। फिल्मों के कारोबार पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘सैकनिल्क’ के अनुसार फिल्म अब दुनियाभर में 347.05 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

नीम करोली बाबा पर बनी इस फिल्म को दो करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था और इस फिल्म ने अप्रत्याशित रूप से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM