जाकिर खान की ‘पापा यार’ जल्द नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
Published : Jun 22, 2026, 2:55 pm IST
Updated : Jun 22, 2026, 2:55 pm IST
SHARE ARTICLE
Comedian Zakir Khan’s ‘Papa Yaar’ to release on Netflix soon.
Comedian Zakir Khan’s ‘Papa Yaar’ to release on Netflix soon.

इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर इसकी घोषणा की

नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान का नया विशेष हास्य कार्यक्रम ‘पापा यार’ जल्द ही ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा।  इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर इसकी घोषणा की।

शो के जारी टीजर में जाकिर खान अपने पिता उस्ताद इस्माइल खान के साथ बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, जल्द ही पापा का खास दिन होने वाला है यार। जाकिर खान का ‘पापा यार’ जल्द आ रहा है, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।

खान ने भी इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर दोबारा साझा किया। जाकिर खान ने हाल में अपने लाइव स्टैंड-अप शो ‘पापा यार’ से संबंधित दौरे का समापन किया है, जिसकी शुरूआत जून 2025 में हुई थी। इसका आखिरी कार्यक्रम मुंबई में आयोजित किया गया, जिसमें हास्य अभिनेता जॉनी लीवर भी विशेष रूप से शामिल हुए थे।

खान को साल 2012 में उस समय बड़ी पहचान मिली थी, जब उन्होंने ‘कॉमेडी सेंट्रल इंडियाज बेस्ट स्टैंड-अप कॉमेडियन’ प्रतियोगिता जीती थी। इसके अलावा वह ‘हक से सिंगल’, ‘कक्षा’ और ‘जाकिर खान: डेलुलु एक्सप्रेस’ समेत कई अन्य कार्यक्रमों में भी नजर आ चुके हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM

पंजाब के दूध में \'सफेद जहर\': FDA की छापेमारी से मिलावट का राज खुला! स्वास्थ्य मंत्री की सख्त कार्रवाई

21 May 2026 3:17 PM