कुसैक ने 2019 में सीएए के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन के दौरान भी उनका समर्थन किया था
नई दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने गुरूवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी छात्रों के प्रदर्शन का समर्थन किया। ‘हाई फिडेलिटी’, ‘कॉन एयर’ और ‘2012’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के अभिनेता कुसैक ने ‘एक्स’ पर लेखिका अरुंधति रॉय का एक लेख साझा किया। लेख में रॉय ने इस सप्ताह की शुरुआत में संसद की ओर मार्च कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग करने के लिए अधिकारियों की आलोचना की है।
कुसैक ने पोस्ट किया, ‘‘मेरे पसंदीदा साथी ‘कॉकरोच’ से एक अच्छी खबर।’’ कुसैक ने 2019 में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन के दौरान भी उनका समर्थन किया था।