अभिनेता बाबिल खान ने 'गांधी बाजार' की शूटिंग शुरू की
Published : May 26, 2026, 12:44 pm IST
Updated : May 26, 2026, 12:44 pm IST
SHARE ARTICLE
Actor Babil Khan begins shooting for 'Gandhi Bazaar'
Actor Babil Khan begins shooting for 'Gandhi Bazaar'

कहा- मलयालम सिनेमा का मेरे दिल में हमेशा से एक खास स्थान रहा

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता बाबिल खान ने अपनी आगामी फिल्म 'गांधी बाजार संडे मार्केट' की शूटिंग सिलीगुड़ी में शुरू कर दी है। यह खान की पहली मलयालम फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन बाबू जनार्दन कर रहे हैं और इसमें अपर्णा बालमुरली, दीपक परम्बोल, निखिल नायर, जॉनी एंटनी, जगदीश, सुधीर करमना, उन्नी राजा, अथमिया और जयशंकर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे।

खान ने एक बयान में कहा कि  मलयालम सिनेमा का मेरे दिल में हमेशा से एक खास स्थान रहा है, क्योंकि इसमें कहानियों को ईमानदारी, संवेदनशीलता और भावनात्मक गहराई के साथ प्रस्तुत किया जाता है। एक अभिनेता के रूप में, मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि विकास अज्ञात में कदम रखने और खुद को पूरी तरह से एक नयी दुनिया, नये लोगों और नई भावनाओं को समर्पित करने से ही होता है।

उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी में 'गांधी बाजार संडे मार्केट' की शूटिंग शुरू करना मेरे लिए बेहद रोमांचक, भावनात्मक और रचनात्मक रूप से संतोषजनक अनुभव है। खान ने कहा कि मलयालम सिनेमा में प्रवेश करना उनके करियर का सिर्फ एक नया अध्याय नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी यात्रा है जिसे शुरू करने के लिए वह वास्तव में कृतज्ञ हैं।  दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे खान ने 2022 में ओटीटी मंच 'नेटफ्लिक्स' की मनोवैज्ञानिक ड्रामा फिल्म 'कला' से अभिनय की शुरुआत की। खान ने 1984 की भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित सीरीज 'द रेलवे मेन' में अपनी भूमिका के लिए भी खूब वाहवाही लूटी। बाबिल खान ने 2025 में रिलीज हुई 'लॉगआउट' में भी काम किया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM