शादी के बंधने में बंधे मेहरीन पीरजादा और औलख, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
Published : Apr 27, 2026, 1:57 pm IST
Updated : Apr 27, 2026, 1:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Mehreen Pirzada and Aulakh tied the knot, shared the information through a post on Instagram.
Mehreen Pirzada and Aulakh tied the knot, shared the information through a post on Instagram.

मेहरीन पीरजादा ने 2016 में तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी थ्रिलर 'कृष्णा गादी वीरा प्रेमा गाधा' से अपने करियर की शुरुआत की थी

नई दिल्ली। अभिनेत्री मेहरीन पीरजादा ने हिमाचल प्रदेश में एक निजी समारोह में अर्श औलख से शादी रचाई। मेहरीन पीरजादा 'एफ2: फन एंड फ्रस्ट्रेशन', 'महानुभवुडु' और 'राजा द ग्रेट' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। पीरजादा और औलख ने रविवार को अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। इसमें शादी की कई तस्वीरें थीं। तस्वीरों के साथ लिखा था, "26.04.26"।

अभिनेत्री ने गुलाबी अनारकली सूट पहना था जबकि औलख ने उसी रंग का अनारकली कुर्ता पहना था। दोनों के कपड़ों पर कढ़ाई की गई थी। इससे पहले अभिनेत्री की सगाई कांग्रेस के युवा नेता भव्य बिश्नोई से हुई थी। उनकी सगाई मार्च 2021 में हुई थी, लेकिन जुलाई 2021 में सगाई टूट गयी।

मेहरीन पीरजादा ने 2016 में तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी थ्रिलर 'कृष्णा गादी वीरा प्रेमा गाधा' से अपने करियर की शुरुआत की, जो उनके लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका साबित हुई। इसके बाद उन्होंने मुख्य रूप से तेलुगु की कई फिल्मों में काम किया।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM