'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये कमाए, दो करोड़ में बनी थी फिल्म
Published : Sep 28, 2026, 12:38 pm IST
Updated : Sep 28, 2026, 12:38 pm IST
SHARE ARTICLE
'Hanu-Man' grossed ₹400 crore at the box office; the film was made on a budget of ₹2 crore.
'Hanu-Man' grossed ₹400 crore at the box office; the film was made on a budget of ₹2 crore.

आध्यात्मिक गुरु नीब करौरी बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित फिल्म "हनुमान अंश"

नई दिल्ली। आध्यात्मिक गुरु नीब करौरी बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित फिल्म "हनुमान अंश" ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। यह फिल्म लक्ष्मीनारायण नामक व्यक्ति की कहानी है, जो अपनी मां की मृत्यु के बाद ईश्वर की खोज में आध्यात्मिक यात्रा पर निकलता है।

फिल्म कारोबार पर नजर रखने वाली वेबसाइट 'सैकनिल्क' के अनुसार, फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर अब तक 401.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। महज दो करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म सात अगस्त को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की और पहले दो सप्ताह तक कम कमाई की, लेकिन सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद इसकी कमाई में तेजी आई।

फिल्म में शोभिनव सत्य ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसमें विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास पटेल भी नजर आए हैं। नीब करौरी बाबा का जन्म वर्ष 1900 के आसपास उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के एक गांव में हुआ था और 1973 में उनका निधन हो गया। उनका कम उम्र में विवाह हो गया था और बाद में वह एक संत बन गए।

उनके अनुयायियों में जूलिया रॉबर्ट्स, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसी प्रसिद्ध हस्तियां शामिल हैं। इस तरह की खबरें भी हैं कि स्टीव जॉब्स और मार्क जुकरबर्ग भी उत्तराखंड के कैंची धाम स्थित उनके आश्रम आ चुके हैं। फिल्म की शुरुआत 250 सिनेमाघरों में हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता के बाद अब इसे दिखाने वाले सिनेमाघरों की संख्या बढ़कर 2,000 हो गई है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM