अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी पांच घंटे जाम में फंसी; पुलिस से मांगी मदद,कहा- ना आगे जा सकते हैं ना पीछे
Published : Apr 30, 2026, 8:56 pm IST
Updated : Apr 30, 2026, 8:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Actress Sonali Kulkarni was stuck in a traffic jam for five hours
Actress Sonali Kulkarni was stuck in a traffic jam for five hours

सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो पोस्ट में इस घटना का अनुभव बयां किया

मुंबई। अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे मार्ग पर लगभग छह घंटे तक भारी यातायात जाम में फंसी रहीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो पोस्ट में इस घटना का अनुभव बयां किया। मंगलवार रात मुंबई के मानखुर्द इलाके में एक फ्लाईओवर के निर्माण स्थल पर नींव की खुदाई में इस्तेमाल की जाने वाली ‘ड्रिलिंग मशीन’ गिर गई, जिससे एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई और मुंबई-पुणे मार्ग पर और पूर्वी उपनगरों में भारी यातायात जाम लग गया।

‘इंस्टाग्राम’ पर साझा वीडियो में सोनाली ने सड़क की एक तरफ लगी वाहनों की लंबी कतारें दिखाईं। उन्होंने कहा कि यात्रियों को अधिकारियों से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है कि जाम कब खत्म होगा। सोनाली ने कहा, “हम पिछले पांच घंटे से यहां फंसे हुए हैं। मैं पुणे जा रही हूं। हमने यातायात नियंत्रण टीम को फोन किया, जिसने धैर्य रखने को कहा, क्योंकि भारी जाम लगा हुआ है और उन्हें खुद नहीं मालूम कि यह कब तक खत्म होगा।”

‘दिल चाहता है’, ‘मिशन कश्मीर’ और ‘द गुड रोड’ जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए जानी जाने वाली सोनाली ने कहा कि न तो आगे बढ़ने और न ही पीछे मुड़ने का विकल्प है। उन्होंने कहा, “हम आगे नहीं बढ़ सकते। हम पूरी तरह से फंस गए हैं और वापस भी नहीं लौट सकते। पुलिस, कृपया अगर आपको कुछ पता हो, तो दूसरी तरफ से आकर हमें बताएं कि क्या आप हमारी मदद कर सकते हैं या कोई जानकारी दे सकते हैं।”

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM