पिछली बार विवाद में फंसे रैना और रणवीर, इस बार कपिल शर्मा के साथ नेटफ्लिक्स पर आएंगे नजर
Published : Apr 30, 2026, 3:22 pm IST
Updated : Apr 30, 2026, 3:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Raina and Ranveer Singh who were embroiled in controversy last time, will be seen on Netflix with Kapil Sharma this time
Raina and Ranveer Singh who were embroiled in controversy last time, will be seen on Netflix with Kapil Sharma this time

विश्व हास्य दिवस के मौके पर नेटफ्लिक्स पर आएगा विशेष एपिसोड

मुंबई। नेटफ्लिक्स विश्व हास्य दिवस के उपलक्ष्य में द ग्रेट इंडियन कपिल शो का एक विशेष एपिसोड प्रसारित करेगा, जिसमें ‘होस्ट’ कपिल शर्मा के साथ प्रसिद्ध ‘इन्फ्लुएंसर’ समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया भी नजर आएंगे।

यह एपिसोड दो मई को प्रसारित होगा, जिसमें सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा भी अपनी-अपनी नियमित भूमिकाओं में नजर आएंगे। ये सभी कलाकार कार्यक्रम में ‘टीजीआईकेएस न्यूज डिबेट’ नामक एक अंश में दिखाई देंगे।

शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम के प्रति दर्शकों के प्रेम को ध्यान में रखते हुए विशेष एपिसोड की योजना बनाई गई।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे शो को दर्शकों से जो प्यार मिला है, उससे हमें यही प्रेरणा मिलती है कि हम उन्हें नयी और मनोरंजक सामग्री देते रहें। ‘विश्व हास्य दिवस’ के मौके पर हमने नेटफ्लिक्स के साथ एक विशेष एपिसोड की योजना बनाई जो स्वाभाविक, मजेदार और हंसी से भरपूर होगा।

शर्मा ने कहा, इस बार समय और रणवीर भी अपने अंदाज में जुड़ कर इस जश्न को और आकर्षक बना रहे हैं। बस इतना ही चाहते हैं कि लोग हमारे साथ इस दिन का लुत्फ उठाएं। पिछले साल रैना के यूट्यूब शो इंडियास गॉट लेटेंट में की गई टिप्पणियों को लेकर वह और इलाहबादिया एक बड़े विवाद में फंस गए थे

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM