धुरंधर 2025 में रिलीज हुई थी ,इस साल 19 मार्च को इसका नया संस्करण रिलीज हुआ
रामपाल ने पोस्ट में लिखा, मेरी पहली फिल्म मोक्ष से लेकर धुरंधर तक... मेरे इस सफर में साथ रहे सभी लोगों का आभारी हूं। मेरे प्रिय प्रशंसकों का धन्यवाद जो मेरे साथ बने रहे, इस अद्भुत फिल्म धुरंधर में काम करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद जो मेरे स्तंभ रहे। मेरे बब्बर शेर रणवीर सिंह, लोकेश धर, ज्योति देशपांडे, आर. माधवन, राकेश बेदी, संजय दत्त, प्रीतिशील स्मृति समेत सभी का धन्यवाद। उन्होंने लिखा कि मैं बहुत खुश हूं। धैर्य, स्थिरता, और जुनून रखिए। सपने सच होते हैं। रामपाल ने फिल्म में मेजर इकबाल की भूमिका निभाई है। फिल्म के निर्माता ज्योति देशपांडे और लोकेश धर हैं।