सरकारी सूत्रों ने ईरानी राष्ट्रपति के इस्तीफे की खबरों को किया खारिज
Published : Jun 1, 2026, 11:31 am IST
Updated : Jun 1, 2026, 11:31 am IST
SHARE ARTICLE
Government sources dismiss reports of Iranian president's resignation
Government sources dismiss reports of Iranian president's resignation

कहा, 'ईरानी राष्ट्रपति अपना कार्यभार संभाल रहे हैं'

ईरान में राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के इस्तीफे की खबरों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा रखी थी लेकिन अब खुद राष्ट्रपति ने सामने आकर इन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। अल अरबिया की रिपोर्ट के मुताबिक पेजेश्कियन ने साफ शब्दों में कहा कि वह अपना पद नहीं छोड़ रहे हैं और सामान्य रूप से अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं अपना काम जारी रखूंगा और किसी भी स्थिति के लिए तैयार हूं।’ रविवार को कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि राष्ट्रपति ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की है।

पेजेश्कियन ने कहा कि उनकी सरकार समस्याओं को छिपाने के बजाय जनता के सामने वास्तविक रूप में रख रही है। ‘हम ईरानी जनता के सामने समस्याओं को उनके वास्तविक स्वरूप में प्रस्तुत करते हैं।’ राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि मौजूदा संकटों की गंभीरता को लेकर लोगों के साथ पारदर्शिता बरतना जरूरी है ताकि चुनौतियों का सामना मिलकर किया जा सके।

पिछले कई महीनों से ऐसी खबरें सामने आती रही हैं कि ईरान की सैन्य और सुरक्षा संस्थाओं तथा राष्ट्रपति कार्यालय के बीच तनाव बढ़ रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक IRGC धीरे-धीरे राष्ट्रपति के कई अधिकार सीमित कर चुका है और सरकार के अहम हिस्सों पर उसका प्रभाव बढ़ गया है। जानकार सूत्रों का दावा है कि इसी वजह से पेजेशकियन प्रशासन राजनीतिक और प्रशासनिक गतिरोध में फंस गया है। कहा जा रहा है कि इस टकराव के कारण न केवल कूटनीतिक बातचीत प्रभावित हुई है बल्कि कैबिनेट में बदलाव और कई प्रशासनिक फैसले भी अटक गए हैं।

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM