दमदार फीचर्स के साथ Infinix का नया स्मार्टफोन Note 60 Pro भारत में जल्द होगा लॉन्च
Published : Apr 2, 2026, 10:21 pm IST
Updated : Apr 2, 2026, 10:27 pm IST
SHARE ARTICLE
Infinix's new smartphone Note 60 Pro with powerful features will be launched in India soon.
Infinix's new smartphone Note 60 Pro with powerful features will be launched in India soon.

13 अप्रैल को Flipkart और Infinix की वेबसाइट पर बिक्री के लिए होगा उपलब्ध

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix ने अपने आगामी स्मार्टफोन Note 60 Pro को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा कर दी है। कंपनी ने इसे अपनी ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट करने के बाद अब भारत में लॉन्च की तारीख भी घोषित कर दी है। साथ ही इस फोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है।

लॉन्च डेट और उपलब्धता

कंपनी के मुताबिक, Note 60 Pro को भारत में 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart और Infinix की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन की खास बात इसका यूनिक बैक पैनल है, जिसमें Active Matrix Display दिया गया है। यह एलईडी आधारित सिस्टम है, जो अलग-अलग नोटिफिकेशन और जानकारी दिखाने में सक्षम है। इसका डिजाइन काफी हद तक Glyph स्टाइल जैसा नजर आता है।

डिजाइन और कलर ऑप्शन

ग्लोबल मार्केट में यह स्मार्टफोन कई आकर्षक रंगों में पेश किया जाएगा, जिनमें Deep Ocean Blue, Mist Titanium, Mocha Brown, Solar Orange, Torino Black और Frost Silver शामिल हैं। भारतीय वर्जन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आएगा और Android 16 आधारित XOS 16 पर काम करेगा।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

फोन में 6.78 इंच का 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इसमें 100% DCI-P3 कलर गामट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा भी मिलेगी। बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस के लिए 2,304 PWM डिमिंग का फीचर भी मौजूद है।

परफॉर्मेंस के लिए ग्लोबल वर्जन में 4nm आधारित ऑक्टा-कोर Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.7GHz तक जाती है। इसमें Adreno A810 GPU, 8GB तक LPDDR5 RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। साथ ही, यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है।

कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए यह स्मार्टफोन 6,500mAh की बड़ी बैटरी से लैस है, जो 90W वायर्ड और 30W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Tags: india

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM