बजाज की बिक्री मार्च में 20 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने सेल्स की रिपोर्ट की जारी
Published : Apr 3, 2026, 7:04 pm IST
Updated : Apr 3, 2026, 7:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Bajaj's Sales Rose 20 Percent in March; Company Releases Sales Report
Bajaj's Sales Rose 20 Percent in March; Company Releases Sales Report

निर्यात 21 प्रतिशत बढ़कर 19,635 इकाई हुआ

नई दिल्ली बजाज ऑटो लिमिटेड की मार्च में कुल बिक्री 20 प्रतिशत बढ़कर 4,45,377 इकाई हो गई। मार्च 2025 में यह 3,69,823 इकाई थी। वाहन विनिर्माता कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि मार्च में घरेलू बाजार में कुल बिक्री 2,66,290 इकाई रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2,21,474 इकाई थी।

घरेलू बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री मार्च 2026 में 20 प्रतिशत बढ़कर 2,21,021 इकाई हो गई जो मार्च 2025 में 1,83,659 इकाई थी। कंपनी ने बताया कि दोपहिया वाहनों का निर्यात भी 21 प्रतिशत बढ़कर 1,59,452 इकाई हो गया जो पिछले वर्ष इसी महीने 1,32,073 इकाई था।

वाणिज्यिक वाहन की कुल बिक्री मार्च में 20 प्रतिशत बढ़कर 64,904 इकाई रही जो मार्च 2025 में 54,091 इकाई थी। घरेलू बाजार में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 45,269 इकाई रही जबकि मार्च 2025 में यह 37,815 इकाई थी। वहीं निर्यात 21 प्रतिशत बढ़कर 19,635 इकाई हो गया जो पिछले साल इसी महीने 16,276 इकाई था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM