घर पर ही कैसे बनाएं दूध से ये 4 स्वादिष्ट चीजें

By : RATTUR

Published : Jul 6, 2026, 1:00 pm IST
Updated : Jul 6, 2026, 3:15 pm IST
SHARE ARTICLE
How to make these 4 delicious items from milk at home
How to make these 4 delicious items from milk at home

दूध से पनीर, घी, चीज और क्रीम बनाने का ट्रिक

दूध भारतीय रसोई का सबसे महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थों में से एक है। इससे बनने वाले पनीर, घी, क्रीम और चीज का इस्तेमाल रोजमर्रा के खाने से लेकर त्योहारों और खास व्यंजनों तक में किया जाता है। आप बाजार में मिलने वाली कई दूध की चीजों जैसे पदार्थ घर पर भी आसानी से मना सकते है, ये बाजार की चीजों से काफी हैल्थी होती है और शरीर को स्वस्थ रखती है। हालांकि, बाजार में मिलने वाले कई डेयरी उत्पादों में मिलावट, प्रिजर्वेटिव या अतिरिक्त नमक और फैट होने की चिंता बनी रहती है।

अच्छी बात से आप एक ही दूध से पनीर, घी, क्रीम और आसान होममेड चीज तैयार कर सकते हैं। घर पर बने उत्पाद न केवल ताज़ा होते हैं, बल्कि इनमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री पर आपका पूरा नियंत्रण रहता है। इससे स्वाद, गुणवत्ता और स्वच्छता तीनों का बेहतर संतुलन मिलता है।

इस लेख में आपको बताने की कोशिश करेंगे कि आप घर पर ही कैसे दूध से पनीर, घी, क्रीम और आसान होममेड चीजें बना सकते है। साथ ही हर उत्पाद के लिए जरूरी सामग्री, बनाने का आसान तरीका, स्टोरेज टिप्स और उपयोगी सावधानियां भी साझा करेंगे, ताकि आपका परिणाम हर बार बेहतर आए।

घर पर डेयरी उत्पाद बनाने के फायदे

  • बाजार से काफी गुणा अच्छी चीजें बना सकते है।
  • ताजा और स्वच्छ उत्पाद मिलते हैं।
  • स्वाद और गुणवत्ता पर बेहतर नियंत्रण रहता है।
  1. घर पर ही आसानी से दूध से पनीर कैसे बनाएं?

1 लीटर फुल-फैट दूध

2-3 बड़े चम्मच नींबू का रस या सिरका

मलमल का कपड़ा

पनीर बनाने का आसान तरीका

  • दूध को उबालों।
  • धीमी गैस में धीरे-धीरे नींबू का रस या सिरका डालें।
  • दूध फटने पर गैस को बंद करें।
  • मिश्रण को मलमल के कपड़े से छान लें।
  • कपड़े को बांधे रखें ताकि अतिरिक्त पानी निकाल सकें।
  • किसी भारी बर्तन से 30–60 मिनट दबाकर रखें।
  • तैयार पनीर को मनचाहे आकार में काट लें।

उपयोग

  • शाही पनीर
  • पालक पनीर
  • टिक्का
  • सैंडविच
  • सलाद

 paneer (पनीर)paneer (पनीर)

2. घर पर आसानी से क्रीम (मलाई) कैसे बनाएं?

सामग्री

  • फुल-फैट दूध

बनाने का तरीका

  • दूध उबालकर ठंडा होने दें।
  • इसे फ्रिज में 8-10 घंटे रखें।
  • ऊपर जमी मोटी मलाई को चम्मच से निकाल लें।
  • रोज की मलाई एक डिब्बे में जमा करें।
  • जरूरत पड़ने पर इसी मलाई का उपयोग करें।

क्रीम (मलाई)क्रीम (मलाई)

3. घर पर घी कैसे बनाएं?  

सामग्री

  • जमा की हुई मलाई या मक्खन

बनाने का तरीका

  • मलाई को मथकर पहले मक्खन तैयार करें।
  • मक्खन को भारी तले वाले बर्तन में धीमी आंच पर गर्म करें।
  • धीरे-धीरे पानी भाप बनकर उड़ जाएगा।
  • सुनहरा रंग आने और खुशबू आने पर गैस बंद करें।
  • थोड़ा ठंडा होने दें।
  • छानकर साफ कांच के जार में भर लें।

ध्यान रखें

  • तेज आंच पर घी न पकाएं।
  • पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही स्टोर करें।

ghee (घी)ghee (घी)

4. घर पर आसान चीज कैसे बनाएं?

बाजार से अच्छी 'चीज' बनाने के लिए घर पर ही आसानी से इस तरीके से बना सकते है।
सामग्री

  • फुल-फैट दूध
  • नींबू का रस
  • थोड़ा नमक
  • मक्खन (वैकल्पिक)

बनाने का तरीका

  • दूध को गर्म करें।
  • नींबू का रस डालकर दूध फाड़ें।
  • छानकर अतिरिक्त पानी निकाल दें।
  • मिश्रण में थोड़ा नमक मिलाएं।
  • चाहें तो थोड़ा मक्खन मिलाकर ब्लेंड करें।
  • फ्रिज में कुछ घंटे सेट होने दें।

Cheese (चीज)Cheese (चीज)

Location: India, Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

 

बठिंडा प्रदूषण अलर्टः AQI 380 के पार, जहरीली हवा से लोग परेशान

15 Nov 2026 4:50 PM

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM