31 जुलाई को लॉन्च होगा वनप्लस एन6एक्स, फोन में मिलेंगी ये खासियत
Published : Jul 23, 2026, 9:41 pm IST
Updated : Jul 23, 2026, 10:37 pm IST
SHARE ARTICLE
OnePlus Nord 4 to launch on July 31; here are its key features
OnePlus Nord 4 to launch on July 31; here are its key features

3.5 मिमी ऑडियो जैक, नया कैमरा डिजाइन और दो आकर्षक रंगों के साथ आएगा कंपनी का नया बजट स्मार्टफोन

वनप्लस ने पुष्टि कर दी है कि उसका नया स्मार्टफोन वनप्लस एन 6एक्स इसी महीने के अंत में भारत में लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर फोन की माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जिससे इसके डिजाइन और रंगों की जानकारी सामने आ गई है।

यह स्मार्टफोन 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कंपनी के अनुसार यह बरगंडी रेड और आइस ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा।

वनप्लस एन6एक्स कंपनी की नई एन सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन होगा। अब यही सीरीज कंपनी के सबसे किफायती स्मार्टफोन्स के लिए इस्तेमाल की जा रही है।

फोन के डिजाइन की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ लंबा कैप्सूल आकार का कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। इसमें एक कैमरा सेंसर, एक अतिरिक्त सेंसर कटआउट और एलईडी फ्लैश दिया गया है। फोन में टेक्सचर्ड फ्लैट बैक पैनल, बीच में कंपनी की ब्रांडिंग और दाईं ओर पावर व वॉल्यूम बटन दिए गए हैं।

इस स्मार्टफोन की खास बात यह है कि इसमें 3.5 मिमी ऑडियो जैक भी मिलेगा, जिससे वायर्ड ईयरफोन इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी।

वनप्लस एन6एक्स की बिक्री भारत में अमेजन और वनप्लस के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के जरिए की जाएगी। इससे पहले कंपनी ने 30 जून को वनप्लस एन6 लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये रखी गई थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM

किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली में एक हफ्ते का विरोध प्रदर्शन शुरू किया, किसानों ने बना लिया पक्का मोर्चा

01 Sep 2026 1:57 PM

FSSAI ने 5-स्टार होटलों पर मारा छापा, खराब ब्रेड, सड़े फल, सब्जियां और कॉकरोच-मखियां मिलने का आरोप

27 Aug 2026 9:51 PM

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी में गोली मारकर हत्या

26 Aug 2026 10:11 PM

महंगे प्याज से लोगों की जेब पर असर, सब्जी मंडी से ग्राउंड रिपोर्ट | \"अब तो लोग पिसा हुआ प्याज भी नहीं खरीद रहे\"

25 Aug 2026 7:15 PM

अकाली दल \'वारिस पंजाब दे\' ने 2 और उम्मीदवारों की घोषणा की, दोनों को NSA के तहत जेल भेजा गया है

12 Aug 2026 6:43 PM