मप्र: छिंदवाड़ा में गिरी आकाशीय बिजली, 4 लोगों की मौत, 8 अन्य लोग घायल

By : RATTUR

Published : Jun 27, 2026, 1:41 pm IST
Updated : Jul 6, 2026, 2:06 pm IST
SHARE ARTICLE
MP: Lightning strikes in Chhindwara; 4 dead, 8 others injured.
MP: Lightning strikes in Chhindwara; 4 dead, 8 others injured.

सतीश वलके, लक्की मेरावी, झाम सिंह ताराम व चंद्रावती पुसाम के रूप में हुई मृतकों की पहचान

छिंदवाड़ा, (भाषा) मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने की 2 अलग-अलग घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, जिले के बैहर थाना क्षेत्र में हुई पहली घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि गढ़ी थाना क्षेत्र में हुई दूसरी घटना में एक महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

बैहर थाना प्रभारी जयंत मर्सकोल्हे ने बताया कि हवाई पट्टी बिरवा के समीप भमोड़ी गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से बिरवा निवासी सतीश वलके (19) और लक्की मेरावी (18) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भमोड़ी निवासी झाम सिंह ताराम (34) ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि 2 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जबकि 4 अन्य लोगों का बैहर अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार, गढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खुर्सीपार के कोमो गांव में बिजली गिरने से नुंकाटोला निवासी चंद्रावती पुसाम (39) की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में 2 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।

Location: India, Madhya Pradesh

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM