कोहली के बचपन के कोच ने की तारीफ, कहा- टी20 क्रिकेट कैसे खेलना हैं युवा खिलाड़ी विराट से सीखें
Published : Jun 1, 2026, 4:49 pm IST
Updated : Jun 1, 2026, 4:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Kohli's childhood coach praised him after winning the IPL, saying young players should learn from Virat how to play T20 cricket.
Kohli's childhood coach praised him after winning the IPL, saying young players should learn from Virat how to play T20 cricket.

विराट ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 42 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए

नई दिल्ली। विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का मानना ​​है कि आईपीएल फाइनल में इस स्टार बल्लेबाज के शानदार प्रदर्शन से यह साबित हो गया है कि सबसे छोटे प्रारूप में पावर-हिटिंग के साथ-साथ तकनीक और धैर्य भी समान रूप से महत्वपूर्ण होते हैं।  कोहली ने आईपीएल फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की गुजरात टाइटंस पर पांच विकेट से जीत में 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और तीन छक्के शामिल हैं।

राजकुमार शर्मा ने कहा, युवा खिलाड़ियों के लिए यह एक सबक है कि यह प्रारूप केवल पावर हिटिंग या छक्के मारने तक सीमित नहीं है। अगर आपकी तकनीक अच्छी है तो आप बड़ा स्कोर बना सकते हैं और विराट ने आज यही साबित किया।

उन्होंने कहा, अगर आपके पास अच्छी तकनीक और जज्बा है और आप धैर्य बनाए रख सकते हैं तो आपको सफलता मिलेगी। यही वह चीज है जो विराट इतने लंबे समय से अपनी फ्रेंचाइजी के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट के लिए करते आ रहे हैं। वह युवा खिलाड़ियों के लिए एक उदाहरण हैं कि टी20 क्रिकेट कैसे खेला जाता है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM