टीम ने फाइनल में जगह की पक्की, कैप्टन हरमनप्रीत ने किए 2 गोल
नागोया: अभिषेक के आखिरी मिनट में किए गोल की मदद से भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर एशियन गेम्स के पुरुष हॉकी फाइनल में जगह बना ली है, अब इसके साथ ही भारत गोल्ड से एक कदम ही दूर है। भारत का सामना मलेशिया और कोरिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।
59 मिनट तक स्कोर 3-3 से बराबर था। ऐसे में अभिषेक ने बॉल को डिफ्लेक्ट कर गोल में भेज दिया। खेल के शुरुआती 29 मिनट में भारत 3-0 से आगे था, लेकिन पाकिस्तान ने आखिरी 31 मिनट में 3 गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। जापान के नागोया में हो रहे एशियन गेम्स के 12वें दिन गुरुवार को भारत ने 2 मेडल जीते। एशियन गेम्स में भारत के खाते में अब तक 10 गोल्ड, 22 सिल्वर व 31 ब्रॉन्ज है, जिसके साथ भारत मेडल टेबल में 8वें स्थान पर है।