दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 29 साल की उम्र में किया था डेब्यू
Published : Apr 2, 2026, 3:09 pm IST
Updated : Apr 2, 2026, 3:09 pm IST
SHARE ARTICLE
The legendary South African player retired from international cricket, having made his debut at the age of 29.
The legendary South African player retired from international cricket, having made his debut at the age of 29.

डेर ने कहा, वह अपनी घरेलू टीम लायंस की तरफ से खेलते रहेंगे

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रासी वान डेर डुसेन ने इस साल केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं मिलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह अपनी घरेलू टीम लायंस की तरफ से खेलते रहेंगे।

जोहानिसबर्ग के 37 वर्षीय खिलाड़ी वान डेर डुसेन ने पिछले साल मार्च से दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कोई मैच नहीं खेला था। उन्होंने 2018 में 29 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था तथा 18 टेस्ट, 71 वनडे और 57 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। वान डेर डुसेन ने एक्स पर जारी किए गए बयान में कहा कि मैं अत्यंत गर्व और कृतज्ञता के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर रहा हूं।

उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की जर्सी पहनना एक ऐसी उपलब्धि है जिसमें आपकी दृढ़ता और समर्पण की परीक्षा होती है और आपको इसका इनाम भी मिलता है। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से खेलना मेरे लिए अपने खेल जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।

वान डेर डुसेन ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम की तरफ से मेरा सफर हालांकि खत्म हो गया है लेकिन मैं अपनी प्यारी टीम ‘लायंस’ के लिए खेलना जारी रखूंगा। मैं दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी को सिखाकर और उनका मार्गदर्शन करके इस खूबसूरत खेल में अपना योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

पत्नी और कोच का किया आभार व्यक्त

वान डेर डुसेन ने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और उसके बाद वे सभी प्रारूपों के खिलाड़ी बन गए। उन्होंने वनडे में अपना विशेष प्रभाव छोड़ा। उन्होंने इस प्रारूप में 50 से अधिक के औसत से 2657 रन बनाए, जिनमें छह शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं।  वान डेर डुसेन ने अपने पूरे करियर के दौरान उनका समर्थन करने के लिए अपने कोच, टीम के साथियों और अपनी पत्नी का आभार व्यक्त किया। दक्षिण अफ्रीका का यह बल्लेबाज 2022 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेला था।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM