भारत ने 13वें दिन जीते 6 गोल्ड मेडल, 2 सिल्वर व 2 ब्रॉन्ज
शुक्रवार को भारत ने रिकर्व महिला टीम फाइनल में साउथ कोरिया को हराकर गोल्ड जीत लिया। अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम मोहोद की तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मुकाबला अपने नाम किया।
17 साल की कुमकुम मोहोद ने दबाव में बेहतरीन निशाने लगाए और अहम मौकों पर 10 अंक हासिल किए। अंकिता भगत ने भी अनुभव का इस्तेमाल करते हुए टीम को संभाला। कीर्ति पर दबाव दिखा, लेकिन बाकी दोनों तीरंदाजों ने इसकी भरपाई की।
शुक्रवार को ही लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन पर गोल्ड मेडल जीतकर एशियन गेम्स में भारत का पहला बॉक्सिंग गोल्ड दिलाया। लवलीना यहां खिताब की प्रमुख दावेदारों में नहीं थीं, लेकिन सेमीफाइनल और फाइनल में उन्होंने अपने अनुभव का शानदार इस्तेमाल किया। भारत की दीपांशी ने महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग के रेपेचेज मुकाबले में कंबोडिया की डिट सैम्नांग को 10-0 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जगह बना ली।
शुक्रवार को ही तीरंदाजी में भारतीय पुरुष टीम ने रिकर्व कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता है। भारतीय मेस टीम आर्चरी की रिकर्व कैटेगरी का फाइनल मैच हार गई है। उसे साउथ कोरिया ने 5-1 से हराया। भारतीय टीम इस मैच में एक भी सेट नहीं जीत सकी। मुकाबला का तीसरा सेट साउथ कोरिया ने 56-54 से अपने नाम किया।
एशियन गेम्स की मेडल टेली में भारत अब 76 मेडलों के साथ 5वें स्थान पर पहुंच गया है। भारत के पास अब तक 16 गोल्ड, 25 सिल्वर व 36 ब्रॉन्ज मेडल है।