युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास
Published : Oct 2, 2026, 4:41 pm IST
Updated : Oct 2, 2026, 4:41 pm IST
SHARE ARTICLE
Yuzvendra Chahal retires from first-class cricket.
Yuzvendra Chahal retires from first-class cricket.

'टेस्ट मैच खेलने का सपना अधूरा रह गया': चहल

लंदन, (भाषा) भारतीय टीम से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने पिछले महीने लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित मैदान पर नॉर्थम्पटनशर की ओर से मिडलसेक्स के खिलाफ अपना आखिरी इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप मैच खेलने के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।

भारत के लिए 72 वनडे और 80 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके चहल लाल गेंद की क्रिकेट में अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर पाए। उन्होंने 49 प्रथम श्रेणी मैच खेले, जिनमें 6 बार 5 या इससे अधिक विकेट लेने के कारनामे सहित 148 विकेट लिए।

नॉर्थम्पटनशर की तरफ से अपने अंतिम प्रथम श्रेणी सत्र में चहल ने 5 मैचों में 21 विकेट लिए, जिसमें डरहम के खिलाफ एक मैच में 9 विकेट लेना भी शामिल है। चहल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, ‘‘मैंने अपना आखिरी प्रथम श्रेणी मैच लॉर्ड्स में खेला था। यह कहते हुए मैं भावुक हो रहा हूं क्योंकि टेस्ट क्रिकेट खेलना मेरा सपना था। एक ऐसा सपना जिसे मैंने कई साल तक संजोकर रखा। भले ही यह सपना पूरा न हुआ हो, लेकिन मैं अपने अब तक के सफर से पूरी तरह संतुष्ट हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए लाल गेंद का क्रिकेट केवल एक अन्य प्रारूप नहीं था। यहीं मैंने धैर्य, जज्बा, दृढ़ता और घंटों तक मैदान पर रहकर हर रन और हर विकेट के लिए संघर्ष करने के आनंद का मतलब सीखा।’’

चहल कभी भी भारतीय टेस्ट टीम में जगह नहीं बना पाए, हालांकि एक बार उन्हें दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ खेलने के लिए भारत-ए टीम में चुना गया था। उस समय तत्कालीन कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली को कलाई के स्पिनर की सख्त जरूरत थी।

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM