भारत के खाते में अब तक 19 गोल्ड, 26 सिल्वर व 36 ब्रॉन्ज मेडल
एशियन गेम्स-2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने मेंस टी-20 में शानदार जीत के साथ गोल्ड मेडल जीत लिया है। पिछले एशियन गेम्स की चैंपियन टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
भारन ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर एशियन गेम्स में एक और गोल्ड मेडल जीत लिया है, जिसके साथ अब तक भारत के पास कुल 19 गोल्ड मेडल हो चुके है। इसके साथ ही भारत मेडल टैली में भारत 5वें नंबर पर पहुंच चुका है। भारत के खाते में अब तक कुल 19 गोल्ड, 26 सिल्वर व 36 ब्रॉन्ज के साथ कुल 81 मेडल हो चुके है।
टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा ने 2 ओवर में ही 28 रन कूटकर तेज शुरुआत की। मगर वैभव तीसरे ओवर में आउट हो गए, जबकि संजू सैमसन भी ज्यादा देर नहीं टिके। अभिषेक शर्मा ने हालांकि धुआंधार बल्लेबाजी जारी रखी और सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। अभिषेक ने सिर्फ 28 गेंदों में 61 रन कूटे।