एशियन गेम्सः पुरुष हॉकी टीम ने भारत के लिए जीता 21वां गोल्ड मेडल
Published : Oct 3, 2026, 5:47 pm IST
Updated : Oct 3, 2026, 5:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Asian Games: Men's hockey team wins India's 21st gold medal.
Asian Games: Men's hockey team wins India's 21st gold medal.

फाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराया, मेडल टैली में चौथे नंबर पर

भारत ने एशियन गेम्स में 21वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में मलेशिया को 5-1 से हराया। शनिवार को भारत ने मेंस क्रिकेट, आर्चरी, गोल्फ और कुश्ती में भी 1-1 गोल्ड जीता। भारत अब 21 गोल्ड सहित कुल 85 मेडल के साथ टैली में चौथे स्थान पर आ गया है।

फाइनल मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने डबल गोल किए। उन्होंने 11वें और 57वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए। हरमनप्रीत के अलावा, जुगरात 23वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर, 42वें मिनट में हार्दिक ने पेनल्टी स्ट्रोक पर और 54वें मिनट में शिलानंद ने फील्ड गोल किया।

मलेशिया की ओर से इकलौता गोल शेलो सिल्वरियस ने 14वें मिनट में दागा। उन्होंने फील्ड गोल किया। भारत ने पहली बार लगातार 2 एशियन गेम्स में पुरुष हॉकी का गोल्ड जीता है। एशियन गेम्स के एक ही संस्करण में पहली बार भारत की पुरुष और महिला दोनों हॉकी टीमों ने गोल्ड मेडल जीता है।

शनीवार को भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार 5 गोल्ड जीत लिए है, इसके साथ ही भारत के खाते में अब तक 21 गोल्ज, 26 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज आ चुके है। कुल 85 मेडलों के साथ भारत चौथे नंबर पर आ चुका हैष बता दें कि भारत के बीते 2 दिनों में काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 मेडल हासिल किए है।

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM