पराग देशपांडे से करवाना चाहते थे 19 वां ओवर; जोफ्रा से करवाने की सलाह किसने दी? मैच जीतने के बाद नाम किया उजागर
Published : Apr 5, 2026, 12:36 pm IST
Updated : Apr 5, 2026, 12:36 pm IST
SHARE ARTICLE
Parag Deshpande wanted to bowl the 19th over; who suggested Jofra Archer? He revealed his name after winning the match.
Parag Deshpande wanted to bowl the 19th over; who suggested Jofra Archer? He revealed his name after winning the match.

राशिद खान ने लगातार दूसरी हार पर कहा कि टूर्नामेंट अभी बहुत लंबा है उनकी टीम गलतियों से सबक लेकर मजबूती से वापसी करेगी

अहमदाबाद। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल के बेहद रोमांचक मैच में आखिरी दो ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर छह रन से जीत दर्ज करने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा कि जोफ्रा आर्चर से 19वां ओवर कराने का सुझाव ध्रुव जुरेल ने दिया था।

गुजरात को आखिर दो ओवरों में 15 रन की जरूरत थी और कैगिसो रबाडा के साथ राशिद खान खुलकर खेल रहे थे। ऐसे में 19वें ओवर में आर्चर ने सिर्फ चार रन दिये जबकि तुषार देशपांडे के आखिरी ओवर में भी चार ही रन बने और राशिद भी आउट हो गए।

मैच के बाद पराग ने कहा कि  मैं देशपांडे से 19वां और आर्चर से 20वां ओवर कराना चाहता था लेकिन जुरेल ने मुझसे कहा कि 19वां ओवर आर्चर से कराया जाए। उन्होंने कहा कि  यह बेहतरीन प्रदर्शन था। हमने जोखिम लिया और खिलाड़ियों ने उसे सही साबित कर दिखाया। जिस तरह से प्रदर्शन हम चाहते थे, वैसा ही आखिरी दो ओवरों में देखने को मिला।

वहीं गुजरात के कार्यवाहक कप्तान राशिद खान ने लगातार दूसरी हार के बावजूद कहा कि टूर्नामेंट अभी बहुत लंबा है और उनकी टीम गलतियों से सबक लेकर मजबूती से वापसी करेगी।  उन्होंने कहा कि हमें हालात और मैच की जरूरतों को बखूबी भांपना होगा। अभी टूर्नामेंट शुरू ही हुआ है। हम गलतियों से सबक लेकर मजबूती से लौटेंगे।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM

तेल की कीमतों पर युद्ध का असर, नायरा एनर्जी ने तेल की कीमतें बढ़ाईं, पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई

27 Mar 2026 1:43 PM

स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह के कोच से खास बातचीत, Exclusive Interview

03 Jun 2025 5:53 PM

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM