एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाजों की अच्छी शुरुआत
Published : May 5, 2026, 3:27 pm IST
Updated : May 5, 2026, 3:27 pm IST
SHARE ARTICLE
Indian boxers make good start in Asian Boxing Championship
Indian boxers make good start in Asian Boxing Championship

एशियाई मुक्केबाजी अंडर-15 और अंडर-17 चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा बनाए रखा

ताशकंद भारत के युवा मुक्केबाजों ने सोमवार को एशियाई मुक्केबाजी अंडर-15 और अंडर-17 चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा बनाए रखा। अंडर-17 लड़कों की प्रतियोगिता में यश यादव (50 किग्रा) ने तुर्कमेनिस्तान के सुलेमान अहमदोव पर 5-0 से शानदार जीत दर्ज की जबकि करुणा अल्बर्टसन कोम (60 किग्रा) ने ताजिकिस्तान के अली नजरॉव के खिलाफ 4-1 से जीत हासिल कर सभी को प्रभावित किया।

गोपाल रामेश्वर गणेशे (52 किग्रा) का मुकाबला काफी कड़ा रहा और वे ताजिकिस्तान के नजरॉव दामिर से 2-3 के मामूली अंतर से हार गए। प्रशांत मिश्रा (57 किग्रा) को भी चीन के तांगजी लियू के खिलाफ 0-5 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

अंडर-15 लड़कियों के क्वार्टर फाइनल में खुशी राणा (49 किग्रा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वियतनाम की थी नगोक ट्रुक गुयेन के खिलाफ पहले ही दौर में रैफरी के मुकाबला रोकने (आरएससी) से जीत हासिल की जबकि हंसिका अत्री (46 किग्रा) ने उज्बेकिस्तान की विसोला बख्तियोरोवा पर 5-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। नित्या पांडे (55 किग्रा) ने कड़ा मुकाबला किया लेकिन उन्हें कजाखस्तान की अरुणा शालमन के हाथों हार का सामना करना पड़ा। अंडर-15 लड़कों के वर्ग में समीर बोहरा (43 किग्रा) ने प्रारंभिक दौर में चीनी ताइपे के हाओ-टिंग चांग पर 5-0 से शानदार जीत दर्ज की।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM