एशियाई अंडर-18 हॉकी सेमीफाइनल में चीन से हारी भारतीय महिला टीम
Published : Jun 5, 2026, 2:31 pm IST
Updated : Jun 7, 2026, 8:02 am IST
SHARE ARTICLE
Indian women's team loses to China in Asian Under-18 hockey semi-final
Indian women's team loses to China in Asian Under-18 hockey semi-final

भारत शनिवार को कांस्य पदक के लिए मैच खेलेगा

काकामिगाहार। जापान में भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम शुक्रवार को एशियाई चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में चीन से पेनल्टी शूटआउट में हार गई और इस तरह से स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर हो गई।

भारतीय टीम चार क्वार्टर तक चले रोमांचक मुकाबले के 2-2 से बराबर रहने के बाद शूटआउट में 1-3 से हार गई। भारत की तरफ से निर्धारित समय में नौशीन नाज़ (तीसरे मिनट) और किरण एक्का (54वें मिनट) ने गोल दागे, जबकि ली ज़ेयान (24वें मिनट) और झांग युज़ेंग (48वें मिनट) ने चीन के लिए गोल किए।

महिला वर्ग का दूसरा सेमीफाइनल मैच जापान और कोरिया के बीच खेला जाएगा। भारत शनिवार को कांस्य पदक के लिए इस मैच में हारने वाली टीम से भिड़ेगा।  भारत ने पहले क्वार्टर में शानदार शुरुआत करते हुए तीसरे मिनट में ही गोल दाग दिया। कप्तान स्वीटी कुजुर ने मिडफील्ड से नौशीन को एक बेहतरीन पास दिया, जिन्होंने जोरदार बैक-हैंड शॉट लगाकर गेंद को नेट में पहुंचा दिया।

चीन को 21वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन फेंग जियाक्सिन के शॉट को भारतीय गोलकीपर महक परिहार ने बचा लिया। हालांकि जेयान ने इसके तीन मिनट बाद ही बराबरी का गोल दाग दिया।  तीसरे क्वार्टर में भारत को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह इनका फायदा नहीं उठा पाया।

चीन की झांग युज़ेंग ने अंतिम क्वार्टर के तीसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। इसके कुछ देर बाद किरण ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को बराबरी पर ला दिया। पेनल्टी शूटआउट में लू टोंग टोंग, गे चेन और गुओ जियाक्सिन ने चीन के लिए गोल किए जबकि भारत की तरफ से संदीपा कुमारी ही गोल कर पाईं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM