लॉर्ड्स स्टेडियम में रात 8 बजे खेला जाएगा मैच
लंदन: महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स के स्टेडियम में खेला जाएगा। यह महामुकाबला भारतीय समयानुसार के अनुसार रात 8 बजे खेला जाएगा। इंग्लैंड और मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी जंग होने जा रही है। इस पूरे टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों ने बेहद कमाल का प्रदर्शन किया है और अब दोनों की नजरें विश्व कप की चमचमाती ट्रॉफी को अपने नाम करने पर टिकी हैं। इंग्लैंड के पास होम ग्राउंड का फायदा है, वहीं ऑस्ट्रेलिया के पास कई वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का अनुभव।
मैच का टॉस खेल शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी शाम को 7:30 बजे किया जाएगा। क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर फैंस को एक बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है। फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।