वैभव सूर्यवंशी को सूर्यकुमार का खास संदेश, ऐसा क्या कहा...
Published : Jul 7, 2026, 3:34 pm IST
Updated : Jul 7, 2026, 3:34 pm IST
SHARE ARTICLE
A special message from Suryakumar to Vaibhav Suryavanshi—here is what he said...
A special message from Suryakumar to Vaibhav Suryavanshi—here is what he said...

वैभव भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए

नई दिल्ली। भारत को इसी साल घरेलू सरजमीं पर विश्व कप जिताने वाले पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय पदार्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह उनके रोमांचक क्रिकेट सफर की शुरुआत है और वह देश का नाम रोशन करते रहेंगे।

बिहार के सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए दूसरे टी20 मैच में पदार्पण किया और भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 16 वर्ष की उम्र में डेब्यू करने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।

सूर्यकुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा, मैं टीम के लिए बेहद खुश हूं। मैं हमेशा खिलाड़ियों के लिए केवल शुभकामनाएं देता हूं। मुझे पता है कि सभी खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं और उन्हें मेरा पूरा समर्थन हमेशा मिलेगा।

सूर्यवंशी के लिए उन्होंने विशेष संदेश देते हुए कहा, ‘‘वैभव (सूर्यवंशी), तुम्हारे लिए एक खास बात यह तुम्हारे बेहद रोमांचक सफर की शुरुआत है। हर पल का आनंद लो और देश का नाम रोशन करते रहो।

सूर्यकुमार यादव को इसी वर्ष घरेलू सरजमीं पर भारत को विश्व कप जिताने के बावजूद बाद में टीम से बाहर कर दिया गया था। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी गई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लंबे समय तक खराब बल्लेबाजी फॉर्म सूर्यकुमार के टीम से बाहर होने की प्रमुख वजहों में से एक रही।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM