25 करोड़ में बिके KKR के कैमरन ग्रीन नहीं चला पा रहे बल्ला; सुनील-वरूण का भी खराब प्रदर्शन, कल होगा LSG से मुकाबला
Published : Apr 8, 2026, 2:27 pm IST
Updated : Apr 8, 2026, 2:28 pm IST
SHARE ARTICLE
KKR's Cameron Green, who was sold for 25 crores, is struggling with the bat; Sunil and Varun are also performing poorly
KKR's Cameron Green, who was sold for 25 crores, is struggling with the bat; Sunil and Varun are also performing poorly

केकेआर ने अभी तक तीन मैचों में जीत हासिल नहीं की है

कोलकाता (विद्या) लय हासिल करने के लिए जूझ रही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुरुवार को  लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाले मैच में आईपीएल की पहली जीत हासिल करने के लिए अपने अंतिम ग्यारह में बदलाव कर सकती है। केकेआर के लिए वापसी करना आसान नहीं होगा क्योंकि उसका सामना मोहम्मद शमी जैसे तेज गेंदबाज से होगा जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में चार ओवर में नौ रन देकर दो विकेट लिए थे। उन्होंने लगातार ओवरों में अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड को आउट किया था।

घरेलू क्रिकेट में बंगाल की तरफ से खेलने वाले शमी यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। वह सीधी सीम गेंदबाजी और गेंद की स्विंग कराने में माहिर हैं और वह ईडन गार्डन्स की परिस्थितियों का भरपूर फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। केकेआर ने अभी तक तीन मैचों में जीत हासिल नहीं की है। पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार हो सकती है। बारिश के कारण रद्द कर दिए गए पिछले मैच में पंजाब किंग्स के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने दिखाया कि अधिक घास वाली पिच पर सीधी सीम गेंदबाजी कितनी प्रभावी हो सकती है। उन्होंने तीन गेंद के अंदर फिन एलन और कैमरन ग्रीन को आउट करके केकेआर के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया था। केकेआर भाग्यशाली रहा कि यह मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। इससे उसने अंक तालिका में अपना खाता भी खोला। 

एलएसजी की ताकत पावर प्ले में अच्छी गेंदबाजी

केकेआर के लिए शमी पावरप्ले में बड़ा खतरा साबित होंगे। उनके अलावा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और मिस्ट्री स्पिनर दिग्वेश राठी का सामना करना भी आसान नहीं होगा।  एलएसजी की ताकत उनकी पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी करना है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों के खिलाफ पावरप्ले में शानदार प्रदर्शन किया था।  केकेआर ने अभी तक अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की सलामी जोड़ी को आजमाया है जो अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर पाए। वह इस मैच में एलन और टिम सीफर्ट की न्यूजीलैंड की जोड़ी को आजमा सकते हैं।  न्यूजीलैंड के एक अन्य खिलाड़ी रचिन रविंद्र भी मध्य क्रम में जगह बनाने के दावेदार हैं। इससे केकेआर को स्पिन का एक अतिरिक्त विकल्प भी मिल जाएगा।

केकआर की चिंता बने सुनील नारायण

केकेआर की सबसे बड़ी चिंता सुनील नारायण (आठ ओवर में 69 रन देकर एक विकेट) और भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का खराब प्रदर्शन रहा है, जिन्होंने अभी तक एक भी विकेट नहीं लिया है। यह दोनों खिलाड़ी पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में अस्वस्थ होने के कारण टीम में शामिल नहीं थे। इन दोनों की अंतिम एकादश में वापसी हो सकती है जबकि मिस्ट्री स्पिनर दक्ष कामरा को भी मौका मिल सकता है। केकेआर के लिए एक और चिंता का विषय कैमरन ग्रीन का नहीं चल पाना है जिन्हें उसने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह केवल बल्लेबाज के रूप में खेल रहे हैं लेकिन अभी तक तीन मैच में 18, दो और चार रन ही बना पाए हैं। 

अच्छी फॉर्म में हैं पंत

जहां तक एलएसजी का सवाल है तो उसकी टीम पिछले मैच में जीत दर्ज करने से आत्मविश्वास से भरी होगी। उसके कप्तान ऋषभ पंत ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पिछले मैच में नाबाद 68 रन बनाए थे और वह अपनी इस फॉर्म को जारी रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। एलएसजी की टीम में पंत के अलावा शीर्ष तीन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श और दक्षिण अफ्रीका के एडन मारक्रम भी शामिल हैं। वह केकेआर के गेंदबाजों पर शुरू से ही हावी होने की कोशिश करेंगे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM

तेल की कीमतों पर युद्ध का असर, नायरा एनर्जी ने तेल की कीमतें बढ़ाईं, पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई

27 Mar 2026 1:43 PM

स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह के कोच से खास बातचीत, Exclusive Interview

03 Jun 2025 5:53 PM

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM