पंजाब किंग्स के कोचिंग स्टाफ से हटे होप्स और हाडिन, कोचिंग स्टाफ में तीन पद खाली
Published : Oct 8, 2026, 4:22 pm IST
Updated : Oct 8, 2026, 4:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Hopes and Haddin leave Punjab Kings' coaching staff; three coaching positions vacant.
Hopes and Haddin leave Punjab Kings' coaching staff; three coaching positions vacant.

इन दोनों ने हाल में पंजाब किंग्स के प्रबंधन को अपने फैसले की जानकारी दे दी थी

नई दिल्ली। पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स और फील्डिंग कोच ब्रैड हाडिन ने अपना पद छोड़ दिया है। रिपोर्ट में यह दावा किया गया है लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की इस टीम ने अभी तक इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों ने हाल में पंजाब किंग्स के प्रबंधन को अपने फैसले की जानकारी दे दी थी।

रिपोर्ट में कहा गया था कि इन दोनों के पद छोड़ने की संभावना पहले से ही थी क्योंकि होप्स को क्वींसलैंड और ब्रिसबेन हीट का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है, जबकि हाडिन न्यू साउथ वेल्स की पुरुष टीम का कोच पद संभालेंगे।

होप्स कुछ सत्र पहले मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ दिल्ली कैपिटल्स से पंजाब किंग्स में शामिल हुए थे। हाडिन पहले से ही पंजाब किंग्स से जुड़े हुए थे और पोंटिंग ने भी मुख्य कोच बनने के बाद उन्हें अपने पद पर बनाए रखा था।

पोंटिंग और कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में पंजाब किंग्स ने पिछले दो वर्षों में अच्छा प्रदर्शन किया था। उसकी टीम 2025 में फाइनल में पहुंची थी। होप्स और हाडिन से पहले स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने भी पंजाब किंग्स को छोड़कर भारतीय पुरुष टीम में उसी भूमिका में पद संभाला। इस तरह से आईपीएल के अगले सत्र से पहले पंजाब किंग्स के कोचिंग स्टाफ में तीन पद खाली हो गए हैं।

SHARE ARTICLE

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM