अफगानिस्तान और भारत के बीच खेली जाएगी तीन टी-20 मैचों की सीरीज, नई दिल्ली में खेले जाएंगे तीनों मुकाबले
Published : Aug 12, 2026, 10:04 am IST
Updated : Aug 13, 2026, 1:31 pm IST
SHARE ARTICLE
A three-match T20 series will be played between Afghanistan and India; all three matches will be held in New Delhi
A three-match T20 series will be played between Afghanistan and India; all three matches will be held in New Delhi

13, 15 और 17 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे तीनों मुकाबले

नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) 13, 15 और 17 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारत की मेजबानी करेगा। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। 'क्रिकबज' वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, एसीबी की इस पुष्टि ने एक से 13 सितंबर तक प्रस्तावित भारत के बांग्लादेश दौरे पर गंभीर संशय पैदा कर दिया है, जिसमें सीमित ओवर के छह मैच खेले जाने थे।

एसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नसीब खान ने बोर्ड के व्यावसायिक साझेदारों को लिखे एक पत्र में कहा, "एसीबी इसके द्वारा पुष्टि करता है कि भारत का अफगानिस्तान दौरा 2026, 13 सितंबर से 17 सितंबर तक आयोजित होने वाला है।"

उन्होंने कहा, "एसीबी ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस कार्यक्रम की तारीखों को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) की सहमति से तय किया गया है और मैचों के स्थानों को भी अंतिम रूप दे दिया गया है।"

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM

किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली में एक हफ्ते का विरोध प्रदर्शन शुरू किया, किसानों ने बना लिया पक्का मोर्चा

01 Sep 2026 1:57 PM

FSSAI ने 5-स्टार होटलों पर मारा छापा, खराब ब्रेड, सड़े फल, सब्जियां और कॉकरोच-मखियां मिलने का आरोप

27 Aug 2026 9:51 PM

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी में गोली मारकर हत्या

26 Aug 2026 10:11 PM

महंगे प्याज से लोगों की जेब पर असर, सब्जी मंडी से ग्राउंड रिपोर्ट | \"अब तो लोग पिसा हुआ प्याज भी नहीं खरीद रहे\"

25 Aug 2026 7:15 PM

अकाली दल \'वारिस पंजाब दे\' ने 2 और उम्मीदवारों की घोषणा की, दोनों को NSA के तहत जेल भेजा गया है

12 Aug 2026 6:43 PM