आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: बुमराह नंबर 1 पर बरकरार, जायसवाल और गिल टॉप 10 में शामिल
Published : May 13, 2026, 6:04 pm IST
Updated : May 13, 2026, 6:04 pm IST
SHARE ARTICLE
ICC Test rankings: Bumrah retains No. 1 spot, Jaiswal and Gill enter top 10
ICC Test rankings: Bumrah retains No. 1 spot, Jaiswal and Gill enter top 10

रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव 14वें और 15वें स्थान पर हैं

दुबई। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल बल्लेबाजों की सूची में आठवें और नौवें स्थान पर हैं जबकि इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट 880 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। जायसवाल के 750 अंक हैं। गिल को एक स्थान का फायदा हुआ है और उनके 730 अंक हैं। हैरी ब्रूक इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं जबकि उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ का नंबर आता है।

भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है। टीम ने अपनी पिछली श्रृंखला स्वदेश में नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली थी। गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर चल रहे बुमराह के 879 अंक हैं। इस सूची में अगला सर्वश्रेष्ठ भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज हैं जो 12वें पायदान पर हैं। रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव 14वें और 15वें स्थान पर हैं।  ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और टेस्ट कप्तान पैट कमिंस एक-एक स्थान के फायदे से दूसरे और चौथे पायदान पर हैं। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी तीसरे स्थान पर हैं।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM