बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने बनाया सबसे कम टेस्ट स्कोर, 198 रन पर पूरी टीम ऑल आउट

By : RATTUR

Published : Aug 13, 2026, 4:03 pm IST
Updated : Aug 13, 2026, 4:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Australia records lowest Test score against Bangladesh; entire team bowled out for 198 runs.
Australia records lowest Test score against Bangladesh; entire team bowled out for 198 runs.

हसन को 6 विकेट, स्टार्क ने की कपिल देव की बराबरी

डार्विन: डार्विन में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया 198 रन पर ऑल आउट हो गई। यह टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया 2017 में मीरपुर टेस्ट में 217 रन पर ऑल आउट हो गई थी। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने 17 ओवर में 55 रन देकर 6 विकेट लिए। तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन को 2-2 विकेट मिले।

जवाब में बांग्लादेश ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 96 रन बना लिए थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए एकमात्र विकेट मिचेल स्टार्क ने लिया। उन्होंने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में कपिल देव की बराबरी कर ली। दोनों के 434 विकेट हैं। स्टार्क टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अपने करियर का 434वां विकेट लिया और श्रीलंका के रंगना हेराथ को पीछे छोड़ दिया, हेराथ के 433 विकेट हैं।

हसन महमूद ने टेस्ट में 6/55 के फिगर के साथ अपना बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस दिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जेक वेदरॉल, ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और नाथन लियोन को आउट किया। हसन के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में 3 बार 5 विकेट लेने का कारनामा है।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM

किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली में एक हफ्ते का विरोध प्रदर्शन शुरू किया, किसानों ने बना लिया पक्का मोर्चा

01 Sep 2026 1:57 PM

FSSAI ने 5-स्टार होटलों पर मारा छापा, खराब ब्रेड, सड़े फल, सब्जियां और कॉकरोच-मखियां मिलने का आरोप

27 Aug 2026 9:51 PM

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी में गोली मारकर हत्या

26 Aug 2026 10:11 PM

महंगे प्याज से लोगों की जेब पर असर, सब्जी मंडी से ग्राउंड रिपोर्ट | \"अब तो लोग पिसा हुआ प्याज भी नहीं खरीद रहे\"

25 Aug 2026 7:15 PM

अकाली दल \'वारिस पंजाब दे\' ने 2 और उम्मीदवारों की घोषणा की, दोनों को NSA के तहत जेल भेजा गया है

12 Aug 2026 6:43 PM