इस तेज गेंदबाज की बॉल स्मिथ के सिर पर लगी, कनकशन टेस्ट के बाद ही उतर पाएंगे ग्राउंड पर
Published : Oct 13, 2026, 12:35 pm IST
Updated : Oct 13, 2026, 12:35 pm IST
SHARE ARTICLE
Smith was injured while attempting to play a short-pitched delivery from Nortje.
Smith was injured while attempting to play a short-pitched delivery from Nortje.

स्मिथ को नॉर्किया की शॉर्टपिच गेंद खेलने के प्रयास में चोट लगी

डरबन। आस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्किया की गेंद हेलमेट पर लगने के बाद कनकशन जांच के लिए भेजा जाएगा।  सैतीस वर्ष के स्मिथ को मैच के चौथे दिन सोमवार को नॉर्किया की शॉर्टपिच गेंद को खेलने के प्रयास में चोट लगी।

वह दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में फील्डिंग के लिए नहीं आए। हरफनमौला ब्यू वेबस्टर ने चौथे दिन के खेल के बाद कहा ,‘‘ उम्मीद है कि वह ठीक होगा। गेंद काफी तेजी से लगी है। हम उसके ठीक होने की कामना करते हैं।’’

क्रिकेट आस्ट्रेलिया की सिर की चोट और कनकशन नीति के तहत स्मिथ को अगले 24 घंटे निगरानी में रखा जाएगा। कनकशन (सिर में चोट) होने पर उन्हें मेडिकल अधिकारी से हरी झंडी मिलने तक क्रिकेट से दूर रहना होगा। स्मिथ को 2019 में एशेज टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंद भी सिर पर लगी थी।

SHARE ARTICLE

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM