AUSW vs INDW: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले मुकाबले में 21 रन से हराया, अरुंधती रेड्डी ने 4 विकेट लिए
AUSW vs INDW: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले मुकाबले में 21 रन से हराया, अरुंधती रेड्डी ने 4 विकेट लिए
Published : Feb 15, 2026, 6:47 pm IST
Updated : Feb 15, 2026, 6:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Arundhati Reddy's four-wicket haul helps India gain a 1-0 lead over Australia
Arundhati Reddy's four-wicket haul helps India gain a 1-0 lead over Australia

कप्तान हरमनप्रीत कौर के टॉस जीतकर गेंदबाजी के फैसले को गेंदबाजों ने सही साबित किया।

Women's 1st T20I: महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद, अब भारतीय टीम की नजर इस साल के टी20 वर्ल्ड कप पर है। इस तैयारी के लिए हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। (Arundhati Reddy's four-wicket haul helps India gain a 1-0 lead over Australia news in hindi) 

तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज सिडनी में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने डकवर्थ-लुईस मैथोड के तहत 21 रनों से अपने नाम किया। भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने सर्वाधिक 21 रन बनाए, जबकि स्मृति मंधाना ने 16 रन की पारी खेली। हालांकि, शेफाली लंबे समय तक टिक नहीं सकीं और जल्दी अपना विकेट खो दिया। पांच ओवर में टीम इंडिया ने 50 रन बना लिए थे, उसके बाद बारिश शुरू हो गई और डकवर्थ-लुईस मैथोड के हिसाब से भारत को 21 रनों से विजयी घोषित किया गया। 

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में केवल 133 रन बनाए, जिसमें सबसे अधिक 30 रन जेर्जिया वारहेम ने बनाए। भारत की तरफ से अनुराधा रेड्डी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे अधिक 4 विकेट लिए और उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया।

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के बाद यह भारत की पहली सीरीज है। युवा खिलाड़ी वैष्णवी शर्मा ने श्रीलंका सीरीज में अपनी छाप छोड़ी है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जाने से पहले भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी ताकत का और परीक्षण करना चाहेगा। भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पिछले दबदबे वाले रिकॉर्ड को भी बदलना चाहेगा। अब तक खेले गए 35 मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने 26 मैच जीते हैं, जबकि भारत सिर्फ सात ही मुकाबलों में विजयी रहा है।

भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, गुनालन कमलिनी.

ऑस्ट्रेलिया: फीबी लिचफील्ड, एलिस पैरी, बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, किम गार्थ, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन, ग्रेस हैरिस, निकोला कैरी, जॉर्जिया वेयरहैम.

(For more news apart from Arundhati Reddy's four-wicket haul helps India gain a 1-0 lead over Australia news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM