श्री चरणी नंबर-1, दीप्ति दूसरे स्थान पर पहुंचीं, ICC ने जारी की विमेंस रैंकिंग
Published : Sep 15, 2026, 4:46 pm IST
Updated : Sep 15, 2026, 4:46 pm IST
SHARE ARTICLE
Sri Charani takes top spot, Deepti moves to second; ICC releases women's rankings.
Sri Charani takes top spot, Deepti moves to second; ICC releases women's rankings.

आईसीसी रैंकिंग में किसी भारतीय खिलाड़ी की बल्लेबाजी या गेंदबाजी में सर्वाधिक रेटिंग

दुबई। भारतीय स्पिनर श्री चरणी ने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंकों के साथ मंगलवार को  जारी आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत की, जबकि उनकी हमवतन दीप्ति शर्मा चार पायदान ऊपर दूसरे स्थान पर पहुंच गईं।

श्री चरणी ने श्रीलंका के खिलाफ महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में भी 20 रन देकर चार विकेट लिए जिससे उनके रेटिंग अंकों की संख्या 804 हो गई है। उन्होंने अपने करियर में पहली बार 800 रेटिंग अंक का आंकड़ा पार किया।

यह आईसीसी रैंकिंग में किसी भारतीय खिलाड़ी की बल्लेबाजी या गेंदबाजी में सर्वाधिक रेटिंग है। उन्होंने मिताली राज को पीछे छोड़ा। भारत की पूर्व कप्तान ने 2011 में 780 रेटिंग अंक हासिल किए थे।

श्री चरणी अब महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में सर्वाधिक रेटिंग हासिल करने वाली गेंदबाज बनने से केवल दो अंक पीछे हैं। यह रिकॉर्ड नवंबर 2018 में ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट के नाम है।

एशिया कप में सर्वाधिक 14 विकेट लेने वाली दीप्ति शर्मा भी चार पायदान ऊपर दूसरे स्थान पर पहुंच गईं। तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा ने 10 पायदान आगे 94वां स्थान जबकि लेग स्पिनर प्रेमा रावत ने 50 पायदान की लंबी छलांग लगाते हुए 96वां स्थान हासिल किया।

बल्लेबाजी रैंकिंग में शेफाली वर्मा सातवें से छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। एशिया कप में शेफाली ने सबसे ज्यादा 236 रन बनाए, जिसमें सेमीफाइनल में 64 और फाइनल में बनाए गए 68 रन भी शामिल हैं। उनके कुल 741 रेटिंग अंक हो गए हैं।

वह टीम की अपनी साथी स्मृति मंधाना से सिर्फ एक स्थान और चार रेटिंग अंक पीछे हैं। मंधाना 745 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। शेफाली ऑलराउंडरों की रैंकिंग में भी पांच पायदान ऊपर 15वें स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 221 रेटिंग अंक हासिल किए हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM