पहले राउंड में वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी शी यूची को हराया
बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में सोमवार को टूर्नामेंट के पहले दिन बड़ा उलटफेर हुए। मेंस सिंगल्स में भारत के युवा खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने सबको चौंकाते हुए दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी शी युची को हरा दिया। उन्होंने जबरदस्त खेल दिखाते हुए चीन के नंबर-1 खिलाड़ी को हरा दिया। आयुष पहली बार बैडमिंटन के सबसे बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। कोच विमल कुमार ने आयुष शेट्टी से बेंगलुरु में तैयारी के समय कहा था कि वह अपना लक्ष्य निर्धारित करे और लिखे- '17 अगस्त शी युची के लिए एक बुरा दिन है' कोच की यह बात सच साबित हुई।
यह एक ऐसा संदेश था जिसे कोच विमल चाहते थे कि आयुष हर दिन उतनी ही बार देखें, जितनी बार वे आईना देखते हैं। सोमवार को आयुष ने बिल्कुल वैसा ही किया और शी युची को बुरा तरह हराया। कर्नाटक के करकला के रहने वाले 21 साल के आयुष शेट्टी ने धमाकेदार तरीके से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उन्होंने गत चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-1 शी युची को 21-14, 13-21, 21-19 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। बेहतरीन स्मैश और शानदार डिफेंस का प्रदर्शन करते हुए आयुष ने घरेलू दर्शकों के जबरदस्त समर्थन के बीच अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की।