अंडर-18 महिला एशिया कप में भारतीय टीम का ऐलान, स्वीटी कुजुर को मिली कप्तानी
Published : May 22, 2026, 5:11 pm IST
Updated : May 22, 2026, 5:11 pm IST
SHARE ARTICLE
India's Under-18 Women's Asia Cup squad announced, Sweety Kujur named captain
India's Under-18 Women's Asia Cup squad announced, Sweety Kujur named captain

जापान के काकामिगाहारा में 29 मई से छह जून तक होगा एशिया कप का आयोजन

नई दिल्ली। स्वीटी कुजुर को जापान के काकामिगाहारा में 29 मई से छह जून तक होने वाले एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के लिए शुक्रवार को 18 सदस्यीय भारतीय महिला अंडर-18 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। इस टीम में कुजुर के अलावा नौशीन नाज, प्रियंका मिंज, संदीप कुमारी और नैन्सी सरोहा अग्रिम पंक्ति में शामिल हैं।

मध्य पंक्ति में श्रुति कुमारी, दीया, स्नेहा दावड़े, रश्मीन कौर, नम्मी गीताश्री और पुष्पा मांझी तथा रक्षापंक्ति में सुगन सांगा, नीलम टोपनो, रूबीना बक्सला, किरण एक्का, सुलोचनी और गोलकीपर महक परिहार और खिली कुमारी शामिल हैं। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट के लिए भोपाल में राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा लिया था। इस दौरान भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की श्रृंखला भी खेली।

भारत को प्रतियोगिता में पूल ए में रखा गया है जहां उसका मुकाबला कोरिया, मलेशिया और सिंगापुर से होगा। भारत 30 मई को मलेशिया के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा, जिसके बाद वह 31 मई को कोरिया और दो जून को सिंगापुर के खिलाफ खेलेगा। पूल बी में चीन, जापान, चीनी ताइपे और बांग्लादेश शामिल हैं। सेमीफाइनल पांच जून और फाइनल छह जून को खेला जाएगा।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM